KVS Class 1 Lottery Result 2026: कक्षा 1 की तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी, Direct Link - kvsangathan.nic.in

Last Updated: Apr 21, 2026, 12:03 IST

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 21 अप्रैल 2026 को कक्षा 1 के लिए तीसरी प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट जारी कर दी है। वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों के लिए यह प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट महत्वपूर्ण है। यहां से जानें अपडेट्स।

KVS Lottery Result 2026 Class 1st Third Provisional Admission List OUT
KVS Lottery Result 2026 Class 1st Third Provisional Admission List OUT

KVS Admission 2026 Update: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए कक्षा 1 की तीसरी प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट आज, 21 अप्रैल 2026 को जारी कर दी है। जिन पेरेंट्स के बच्चों का नाम पहली या दूसरी लिस्ट में नहीं आ पाया था, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

यह लिस्ट उन सीटों को भरने के लिए जारी की गई है, जो पहली और दूसरी काउंसलिंग के बाद खाली रह गई थीं। आप इसे KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in  या admission.kvs.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

KVS एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स 

KVS एडमिशन 2026 से जुड़ी सभी जानकारी जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। तीसरी लिस्ट से जुड़ी सभी जरूरी बातें यहां से देखें। 

इवेंट  डेट्स 
तीसरी लिस्ट जारी होने की डेट 21 अप्रैल 2026
एडमिशन की लास्ट डेट (कक्षा 1) 30 जून 2026 तक (सीट खाली रहने पर)
शिक्षा का अधिकार (RTE) कोटा 25% सीटें आरक्षित
ऑफिशियल पोर्टल admission.kvs.gov.in

KVS Lottery 3rd LIst: रिजल्ट कैसे चेक करें? 

KVS की लॉटरी का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

  1. ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in या सीधे admission.kvs.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'लॉटरी रिजल्ट लिंक' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना Login Code, बच्चे की जन्म तिथि और मोबाइल नंबर डालें।
  4. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। अब आपके सामने आपके द्वारा चुने गए विद्यालयों की लिस्ट आ जाएगी।
  5. आप संबंधित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर सीधे PDF लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Lottery 3rd List Important Documents: एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज 

यदि आपके बच्चे का नाम तीसरी लिस्ट में आ गया है, तो आपको तुरंत स्कूल जाकर निम्नलिखित दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराना होगा:

  • जन्म प्रमाण पत्र: बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)।
  • निवास प्रमाण पत्र: माता-पिता के पते का प्रमाण।
  • फोटो: बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट: SC/ST/OBC/EWS या BPL सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
  • सर्विस सर्टिफिकेट: सरकारी कर्मचारियों के लिए उनके विभाग का प्रमाण पत्र।
  • दूरी का प्रमाण: RTE कोटा के तहत घर से स्कूल की दूरी का स्व-घोषणा पत्र।

KVS Lottery 3rd List के बाद आगे क्या होगा? 

तीसरी लिस्ट के बाद यदि अभी भी सीटें खाली रहती हैं, तो KVS द्वारा ऑफलाइन मोड में नए रजिस्ट्रेशन (RTE/SC/ST/OBC के लिए) का विज्ञापन 21 अप्रैल को ही जारी किया जा सकता है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक लिए जाएंगे।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 12:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News