तस्वीर में किस बिल्ली पर बैठी है तितली, 7 सेकेंड में भी नहीं दे पाएंगे जवाब

Last Updated: Apr 16, 2026, 15:50 IST

हम इस बार Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में आपके लिए बिल्लियों से भरी तस्वीर लेकर आए हैं। हालांकि, इस तस्वीर में बिल्ली के ऊपर तितली भी बैठी है, लेकिन बहुत ही कम लोग उसे ढूंढ सके हैं। क्या आप 7 सेकेंड में तितली को ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो शुरू हो जाएं।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion को लेकर हम हर बार आपके लिए नई प्रकार की तस्वीरें लेकर आते रहते हैं। इस कड़ी में हम इस बार आपके लिए एक बिल्लियों से भरी तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में बहुत-सी बिल्लियां हैं, जिनमें से किसी एक बिल्ली पर तितली भी बैठी हुई है। हालांकि, क्या आप सिर्फ 7 सेकेंड में इसका जवाब बता सकते हैं।

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल 

इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में बहुत सारी बिल्लियां दी गई हैं। इन सभी बिल्लियों का रंग और आकार भी अलग-अलग है। इससे एक बार में देखने पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। हालांकि, इन बिल्लियों के बीच ही एक तितली भी है, जो कि एक बिल्ली पर बैठी हुई है। आपको उस बिल्ली को ढूंढना है। यदि आप तस्वीर को थोड़ा और गौर से देखेंगे, तो आप उस बिल्ली को जल्दी ढूंढ सकते हैं।

दोस्तों का ले सकते हैं टेस्ट

यह मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन है, जिसमें जल्दी से तितली नहीं मिल रही है। इस वजह से लोगों को अधिक समय लग रहा है। आप अपने दोस्तों के साथ यह तस्वीर साझा कर उनकी नजरों का टेस्ट कर सकते हैं कि उनकी नजरें कितनी तेज हैं ? आप चाहे, तो इसे परिवार के बीच सोशल मीडिया ग्रुप पर भी इस तस्वीर को साझा कर सकते हैं।

क्या आपने अब तितली को ढूंढ लिया है?

अब 7 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तितली को ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी तितली को नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं, हालांकि यह समय 15 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए। हमने आपके लिए यह समय दो गुना से अधिक कर दिया है।

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां बैठी हुई तितली

अब हम आपको तितली की सही लोकेशन बता देते हैं। आप तस्वीर में दाएं तरफ देखेंगे, तो तितली एक बिल्ली की बो टाई के रूप में दिख रही है। दरअसल, यह बो टाई नहीं, बल्कि तितली है। क्योंकि, बिल्ली और तितली का रंग एक जैसा है, जिससे भ्रम उत्पन्न होता है। हमने आपकी सुविधा के लिए तितली को लाल रंग घेरे में रखा है।

पढ़ेंः बिल्डिंग के किस फ्लोर पर बैठा है कबूतर, 11 सेकेंड में भी नहीं दे पाएंगे जवाब


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 15:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News