JEE Main Result 2026: NTA द्वारा जल्द जारी होगा रिजल्ट, यहां देखें आंसर-की और रैंक

Last Updated: Apr 16, 2026, 17:26 IST

JEE Main 2026 Session 2 Result Soon: लाखों छात्रों को रिजल्ट का काफी इंतजार है। बस कुछ ही दिनों में जल्द ही JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट आ सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां बने रहें।

JEE Main Session 2 Result 2026 will OUT SOON
JEE Main Session 2 Result 2026 will OUT SOON

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 (Session 2) के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। लाखों छात्र, जिन्होंने अप्रैल सेशन के एग्जाम दिए थे, अब ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर-की और ऑल इंडिया रैंक (AIR) देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के अनुसार, रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 तक जारी होने की पूरी संभावना है।

हर साल लाखों कैंडिडेट्स जेईई मेन एग्जाम में शामिल होते हैं। JEE Main सेशन 2 एग्जाम के लिए इस बार करीब 11 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ऐसे में सभी को अब रिजल्ट का इंतजार है। आइए, जानते हैं कि JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट कब जारी होगा और इसे कहां-कैसे देख सकते हैं। 

JEE Main 2026 Result: महत्वपूर्ण डेट्स 

JEE Main 2026 के रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल से सेशन 2 की जानकारी जानें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
JEE Main सेशन 2 एग्जाम  2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026
प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई 11 अप्रैल 2026
फाइनल आंसर-की और रिजल्ट (एक्सपेक्टेड) 20 अप्रैल 2026
JEE Advanced 2026 एग्जाम डेट  17 मई 2026

जेईई मेन रिजल्ट 2026: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स 

NTA द्वारा जैसे ही रिजल्ट जारी किया जाएगा, छात्र इन स्टेप्स की सहायता है अपने-अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:  jeemain.nta.nic.in 

2. होमपेज पर उपलब्ध JEE Main 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जमा करें

4. JEE Main 2026 का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

5. स्कोरकार्ड PDF देखें और डाउनलोड करें

6. इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

जेईई मेन रैंक कैलकुलेटर: रॉ मार्क्स से रैंक की गणना

मार्क्स बनाम पर्सेंटाइल

NTA छात्रों के मार्क्स को सामान्य करने के लिए पर्सेंटाइल सिस्टम का उपयोग करता है। पिछले सालों के आधार पर एक अनुमानित डेटा नीचे दिया गया है:

NTA पर्सेंटाइल (Percentile)

अनुमानित अंक (Expected Marks)

99.9+

280 - 300

99.5+

250 - 279

99.0+

210 - 249

98.0+

180 - 209

95.0+

140 - 179

रिजल्ट के साथ जारी होने वाली अन्य जानकारियां

NTA केवल स्कोरकार्ड ही नहीं, बल्कि निम्नलिखित महत्वपूर्ण डेटा भी जारी करेगा:

  • फाइनल आंसर-की: चुनौतीपूर्ण प्रश्नों के समाधान के बाद फाइनल आंसर-की लिस्ट।
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR): सेशन 1 और सेशन 2 के बेस्ट स्कोर के आधार पर फाइनल रैंक।
  • JEE Advanced कट-ऑफ: टॉप 2,50,000 छात्र जो IIT के एग्जाम के लिए पात्र होंगे।
  • टॉपर्स लिस्ट: राज्यवार और कैटेगरी वाइज टॉपर्स के नाम।

यहां भी पढ़े: JAC 8th Result 2026 OUT, LINK: जैक झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट करें jacresults.com से डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 17:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News