BPSC 71st CCE Mains Admit Card 2026 Live: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का ई- एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 5 दिनों तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स में क्वालिफाई हुए उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। मेन्स में पास होने वाले इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।
मेन्स एग्जाम में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है। परीक्षा हॉल में बैठने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। जिसमें एग्जाम सेंटर कोड, रिपोर्टिंग का समय और अन्य डिटेल्स शामिल होंगी।
BPSC 71st CCE Mains Admit Card 2026: हाइलाइट्स
बीपीएससी 7वीं सीसीई मेन्स एग्जाम 2026 देने जा रहे उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के बैठने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड तिथि सहित अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम |
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
|
परीक्षा का नाम |
बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) |
|
मेन्स परीक्षा तिथि |
25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2026 |
|
ई- एडमिट कार्ड तिथि |
17 अप्रैल, 2026 |
|
चयन प्रक्रिया |
प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
https://bpsconline.bihar.gov.in/ |
BPSC 71st CCE Mains Admit Card 2026: डाउनलोड लिंक
बीपीएससी की ओर जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, 71वीं सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड 17 अप्रलै, 2026 को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए ई-एडमिट कार्ड लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।
|
बीपीएससी 71वीं सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड 2026 |
डाउनलोड लिंक |
BPSC 71st CCE Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
बीपीएससी 71वीं सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, BPSC 71st CCE Mains Admit Card 2026 लिंक पर जाएं।
स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4 अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation