आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अथर्वा अंकोलेकर के बाहर होने के बाद क्रिश भगत (Krish Bhagat) को टीम में शामिल किया है। अंकोलेकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम को बदलाव करना पड़ा। इसके साथ ही दिग्गज चेन्नई सुपर किंग्स को भी एक झटका लगा है, तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।
IPL 2026 कौन हैं क्रिश भगत?
21 वर्षीय क्रिश भगत पंजाब के लिए खेलने वाले दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं। वे तेज गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जिससे टीम को संतुलन मिलता है। यह मौका क्रिश भगत के लिए कितना बेहतर साबित होता है यह आने वाला समय ही बताएगा।
मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ाव
क्रिश भगत पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2026 के डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला और इस सीजन में प्री-सीजन के दौरान सपोर्ट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े रहे।
इस सीजन मुंबई इंडियंस का क्या है हाल
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम ने चार मैचों में केवल एक जीत हासिल की है और लगातार तीन हार झेली हैं। अब टीम वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स को झटका
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्सके तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में खेले गए मैच के दौरान दाएं पैर में चोट लगी थी, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा है।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 16, 2026
Khaleel Ahmed has been ruled out of IPL 2026 after sustaining a right quadricep injury in the game against KKR.
Wishing Khaleel a speedy recovery.#WhistlePodu pic.twitter.com/PFQz3iSWRq