Current Affairs Quiz 16 April 2026: भारत का पहला चिप फैब्रिकेशन प्लांट किस राज्य में स्थापित किया जा रहा?

Last Updated: Apr 16, 2026, 17:34 IST

Current Affairs Quiz 16 April 2026: जागरण जोश लाया है आज के शानदार करेंट अफेयर्स क्विज, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 16 अप्रैल 2026 के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब।  

Current Affairs Quiz 16 April 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में ऑपरेशन मेघदूत, संयुक्त सैन्य अभ्यास 'DUSTLIK', बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।

1. हाल ही में साइप्रस में FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीता है?

A) कोनेरू हम्पी

B) हरिका द्रोणावल्ली

C) आर. वैशाली

D) तानिया सचदेव

उत्तर: C) आर. वैशाली 

शतरंज में, भारत की ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली (R. Vaishali) ने हाल ही में साइप्रस में FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीत लिया। 24 वर्षीय वैशाली ने फाइनल राउंड में रूस की कटेरीना लाग्नो को हराया और खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ, वैशाली ने इस साल के अंत में विश्व चैंपियनशिप के लिए चीन की जू वेंगुन को चुनौती देने के लिए तैयार है। 

2. केंद्र सरकार ने किस राज्य में टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिए एक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है।
A) गुजरात 
B) राजस्थान
C) असम
D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर: A) गुजरात  

केंद्र सरकार ने गुजरात के धोलेरा में टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर (आईटी/आईटीईएस सहित) के लिए एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है। कंपनी ने भारत की पहली चिप निर्माण यूनिट स्थापित करने के लिए 91,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। यह SEZ 66.16 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और इससे करीब 21,000 रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। 

3. GAIL और TUSCO लिमिटेड के समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के किस जिले में सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा? 
A) लखनऊ
B) वाराणसी
C) झांसी
D) कानपुर

उत्तर: C) झांसी 

GAIL (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए TUSCO लिमिटेड के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित TUSCO सोलर पार्क में 600 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही परियोजना में 550 MWh की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी शामिल होगी, जिससे ऊर्जा आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी और सौर ऊर्जा का अधिक कुशल उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

4. दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग के जरिए होने वाले शेयर बाजार धोखाधड़ी और निवेश से जुड़े घोटालों पर रोक लगाने के लिए हाल ही में किन दो संस्थाओं ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
A) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI)
B) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
C) दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)
D) दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI)

उत्तर: C) दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)

भारत की वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने आज एक महत्वपूर्ण पहल की है। दोनों संस्थाओं ने दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग के जरिए होने वाले शेयर बाजार धोखाधड़ी और निवेश से जुड़े घोटालों पर रोक लगाने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

5. एलआईसी के नए ग्राहक ऐप का नाम क्या है जिसका हाल ही में शुभारंभ किया गया?
A) LIC ग्राहक सेवा
B) LIC कनेक्ट
C) MyLIC
D) LIC साथी

उत्तर: C) MyLIC

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव श्री एम. नागराजू (IAS) ने आज मुंबई में LIC के नए ग्राहक ऐप ‘MyLIC’ और बिक्री मध्यस्थों के लिए मोबाइल ऐप ‘LIC सुपर सेल्स साथी’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर LIC के सीईओ एवं एमडी श्री आर. दोराइस्वामी, प्रबंध निदेशक श्री दिनेश पंत, श्री रत्नाकर पटनायक, श्री आर. चंदर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 17:34 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News