Bihar New CM: सम्राट चौधरी चुने गए बिहार के नए सीएम, सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

Last Updated: Apr 14, 2026, 17:25 IST

सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है और वे कल शपथ ले सकते है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है। सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास को आगे बढ़ाते हुए नीतीश कुमार की विरासत को जारी रखने का संकल्प लिया है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके साथ ही उनका बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। एनडीए सरकार में भाजपा विधायक दल का नेता ही मुख्यमंत्री पद संभालेगा। 

नीतीश कुमार का इस्तीफा

बिहार की राजनीति में आज बड़ा मोड़ आया जब लगभग 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई। इस्तीफे के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए बिहार के विकास और अपने कार्यकाल का उल्लेख किया।

सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सम्राट चौधरी जल्द ही लोकभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राजनीतिक हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण और तेज बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव दिया।

Assembly Election 2026 West Bengal BJP List: बीजेपी के प्रमुख कैंडिडेट्स सहित पूरी लिस्ट यहां देखें

केंद्रीय पर्यवेक्षक का बयान

केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि जनसंघ के समय से कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने में अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं के संकल्प की पूर्ति का दिन है।

विजय कुमार सिन्हा का पहला रिएक्शन

सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखने वाले विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वे भाजपा के एक सिपाही हैं और वर्षों की मेहनत के बाद पार्टी को यह अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपने नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा।

दुनिया का कौन-सा सागर ईरान और रूस को करता है कनेक्ट? जानें नाम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 14, 2026, 17:22 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News