Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर यूपी, हरियाणा, राजस्थान और बिहार की महिलाओं को सरकार का तोहफा, मिलेगी 2500 तक की शगुन राशि

Last Updated: Aug 21, 2026, 18:27 IST

राखी के त्योहार पर अलग-अलग राज्य सरकारों ने महिलाओं के लिए अलग-अलग तोहफे देने का ऐलान किया है। कई राज्यों ने 28 अगस्त 2026 के अवसर पर महिलाओं को शगुन राशि देने के साथ-साथ Free Bus Service भी देने का ऐलान किया। यहां से डिटेल्स के बारे में जानें। 

Raksha Bandhan 2026 Special Gifts
Raksha Bandhan 2026 Special Gifts

Rakhi Gift 2026: रक्षाबंधन 2026 के पावन पर्व पर उत्तर भारत के कई राज्यों की सरकारों ने बहनों और महिलाओं के लिए तोहफों की बौछार कर दी है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार सरकार ने रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा (Free Bus Travel) की सुविधा के साथ-साथ अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के अंदर 2500 तक की शगुन राशि देने का ऐलान किया गया है।

सरकार द्वारा इस पहल का मुख्य उद्देश्य बहनों को त्योहार के अवसर पर आर्थिक मजबूती प्रदान करने साथ-साथ अपने भाइयों के घर तक सुरक्षित पहुचनें के लिए भी बस यात्रा दी गई है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस साल राखी के त्योहार पर यूपी-बिहार से लेकर एमपी-राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों में सरकार ने महिलाओं को तौफें में देने के लिए क्या-क्या और किन-किन चीजों का ऐलान किया है।

किस राज्य में मिलेगी कितनी शगुन राशि और क्या हैं योजनाएं?

1. मध्य प्रदेश में तोहफे में मिलेगा शगुन, जानें राशि 

मध्य प्रदेश की सरकार ने रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए तोहफे का ऐलान किया है। इस साल सरकार द्वारा लाडली बहना योजनाके अंदर 250 रुपये अतिरिक्त शगुन के तौर पर देना का ऐलान किया गया है। महिलाओं को लाडली योजना के माध्यम से हर महीने करीब 1500 रुपये मिलते है। साथ ही, स साल रक्षा बंधन के तोहफे के नाम पर इस राशि में 250 रुपय बढ़ाकर कुल 1750 महिलाओं को दिए जाएंगे। 

2. राजस्थान में तोहफे के रूप में मिलेंगे 1100 रुपये 

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के खाते में 1100 रुपये ट्रांसफर किये हैं। 15 अगस्त को ही सरकार द्वारा DBT मोड से महिलाओं के खाते में करीब 1100 रुपेय भेजे गए हैं। साथ ही, Rajasthan Government महिलाओं को Public Transportation में फ्री यात्रा की सौगात दी गई है। 

3. बिहार में महिलाओं को क्या मिलेगा? 

बिहार सरकार ने रक्षाबंधन 2026 के मौके पर राज्य की स्कूली और कॉलेज की छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' नाम की एक पहल की घोषणा की है, जिसमें राखी वाले दिन से शैक्षणिक कॉलेजो और स्कूलों के बाहर महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी या मोटरसाइकिल के साथ खड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही, बिहार में भारतीय डाक विभाग (INDIA POST) ने भी राखी को मेल के जरिए भेजने पर स्पीड पोस्ट पर 10% की छूट करके महिलाओं को तोहफा प्रदान किया गया है। 

4. दिल्ली में तोहफे में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये का शगुन 

रेखा सरकार द्वारा दिल्ली में महिलाओं को राखी के अवसर पर महिलाओं के लिए 2500 रुपये मंथली आर्थिक सहायता वाली नई योजना यानी दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है। इस योजना में हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे

शगुन राशि प्राप्त करने के लिए जरूरी जानकारी

राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली शगुन राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

  • खाता आधार से लिंक होना जरूरी: यदि आप इन योजनाओं की हिस्सा हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता चालू हो। साथ ही, उसमें NPCI / Aadhar Seeding पूरी हो चुकी है।
  • वेरिफिकेशन जांचें: अपने संबंधित विभाग जैसे महिला और बाल विकास विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस और रजिस्ट्रेशन की स्थिति को चेक करे।

X पर से फ्री- बस सेवा की ऑफिशियल घोषणा और सोशल मीडिया अपडेट्स

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्य परिवहन विभागों ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के माध्यम से इस पहल की जानकारी सभी को दी है। 

  • उत्तर प्रदेश सरकार (@UPSRTCeServices): यूपी रोडवेज ने X पर पोस्ट करके बताया है कि राज्य में महिलाओं को 3 दिनों तक यनी 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक मुफ्त बस सेवा दी जाएगी।
  • हरियाणा व राजस्थान परिवहन विभाग: इन राज्यों के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों पर भी रक्षाबंधन के दिन रोडवेज और साधारण बसों में महिलाओं एवं उनके बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा पास की घोषणा की गई है।
  • उत्तराखंड सीएमओ: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने X पर दो दिवसीय यानी 28 और 29 अगस्त को 100% फ्री बस ट्रेवल की घोषणा की है।

राज्यवार रक्षाबंधन 2026 फ्री-बस सेवा की डिटेल्स 

राज्य 

फ्री बस यात्रा की अवधि 

बस टाइप / नियम 

उत्तर प्रदेश (UP)

27 अगस्त (सुबह 6 बजे) से 29 अगस्त (रात 12 बजे)

UPSRTC की सभी साधारण एवं एक्सप्रेस बसें

हरियाणा (Haryana)

रक्षाबंधन दिवस यानी 28 अगस्त और एक दिन पूर्व

HR Roadways साधारण बसों में फ्री में बच्चों के साथ ट्रैवल कर सकती हैं। 

राजस्थान (Rajasthan)

रक्षाबंधन के दिन (24 घंटे)

RSTRC की साधारण व एक्सप्रेस बसों में (राज्य की सीमा में)

उत्तराखंड (Uttarakhand)

28 अगस्त से 29 अगस्त 2026

UTC रोडवेज बसों में 100% किराया छूट

बिहार (Bihar)

रक्षाबंधन दिवस

पटना सिटी बस सर्विस और राज्य परिवहन की कुछ विशेष रूट बसें

फ्री-बस सफर के लिए जरूरी नियम

  1. केवल सरकारी बसों में मान्य: मुफ्त यात्रा की यह सुविधा केवल सरकारी राज्य परिवहन निगम (UPSRTC, RSRTC, HR Roadways, BSRTC) की बसों में ही उपलब्ध रहेगी।

  2. जीरो फेयर टिकट लें: बस में चढ़ने के बाद कंडक्टर से शून्य मूल्य की टिकट (Zero Value Pass) अवश्य प्राप्त करें।

  3. पहचान पत्र साथ रखें: सफर के दौरान अपना आधार कार्ड या कोई मान्य पहचान पत्र साथ रखना न भूलें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 21, 2026, 18:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News