दुनिया की इकलौती राजधानी, जहां कंक्रीट की इमारतों पर है प्रतिबंध

Last Updated: Aug 21, 2026, 16:09 IST

आज दुनिया में कई शहर आधुनिक हो चुके हैं। आधुनिकता की गति के साथ-साथ अब शहरों में बहुमंजिला इमारतें दिखना बहुत ही सामान्य बात हो गई है। हालांकि, दुनिया में इकलौती राजधानी ऐसी भी है, जहां कंक्रीट की बहुमंजिला इमारतों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

राजधानी
राजधानी

दुनिया में आज सभी देशों में गगनचुंबी इमारतें देखने को मिलती हैं, जिन्हें मजबूती देने के लिए कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ये इमारतें कई वर्षों तक अपनी जगह पर टिकी रहती हैं। हालांकि, दुनिया के एक देश में इसकी इकलौती राजधानी ऐसी भी है, जहां कंक्रीट की इमारतों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। इस राजधानी में कोई भी व्यक्ति गगनचुंबी इमारतें या फिर कांच के टॉवर का निर्माण नहीं कर सकता है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

इस राजधानी में कंक्रीट की इमारतों पर है प्रतिबंध

भूटान एशिया के छोटे देशों में शामिल है, जिसकी राजधानी थिम्फू एशिया की सबसे ऊंची राजधानी है। यह दुनिया की इकलौती ऐसी राष्ट्रीय राजधानी है, जहां आधुनिक शैली की कंक्रीट की बहुमंजिला इमारतों, कांच के टावरों और गगनचुंबी इमारतों के निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

क्यों लगाया गया है प्रतिबंध ?

दरअसल, भूटान सरकार ने देश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक पहचान और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए यह सख्त नियम लागू किया है। इसके पीछे मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

-भूटान अपनी संस्कृति को बहुत अधिक महत्त्व देता है। सरकार का मानना है कि कंक्रीट के गगनचुंबी ढांचे शहर की सांस्कृतिक पहचान को खत्म कर देंगे। 

-भूटान अपनी प्रगति को जीडीपी से नहीं, बल्कि 'सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता' (Gross National Happiness) से मापता है। इसका एक मुख्य पीलर पर्यावरण और पारंपरिक मूल्यों को सिक्योर करना है।

-थिम्फू हिमालय की वादियों में बसा है। ऐसे में यहां बड़े पैमाने पर कंक्रीट का उपयोग और भारी निर्माण थिम्फू के पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

थिम्फू में भवन निर्माण के सख्त नियम

थिम्फू में बिल्डिंग निर्माण के लिए सख्त नियम हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

-थिम्फू में बनने वाली किसी भी नई इमारत,चाहे वह सरकारी दफ्तर हो, होटल हो या किसी का निजी घर,उसे पारंपरिक भूटानी वास्तुकला के अनुरूप ही बनाना पड़ता है।

-सभी इमारतों में नक्काशीदार लकड़ी की खिड़कियां, हाथ से बने चित्र और पारंपरिक ढलवां छतें होना कानूनी रूप से अनिवार्य है।

-थिम्फू शहर में इमारतों की ऊंचाई पर सख्त पाबंदी है। यहां कोई भी इमारत 5 या 6 मंजिल से ज्यादा ऊंची नहीं बनाई जा सकती, जिससे पहाड़ियों का प्राकृतिक दृश्य प्रभावित न हो।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 21, 2026, 16:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News