नए Aadhaar App से अब मिनटों में घर बैठे होंगे ये काम, यहां जानें फीचर्स

Last Updated: Aug 21, 2026, 14:25 IST

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा लांच किया गया नया Aadhaar App है। यह पुराने mAadhaar ऐप का अपडेटेड रूप है। इसके माध्यम से अब कई काम आसान हो जाएंगे।

आधार ऐप
आधार ऐप

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा लांच किया गया नया Aadhaar App है। यह पुराने mAadhaar ऐप का अपडेटेड रूप है, जो कि शो, शेयर और वेरीफाई मॉडल पर काम करता है। इसे उपयोग करने वाले व्यक्ति को हर जगह प्लास्टिक कार्ड या फोटोकॉपी साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि, अब इसके माध्यम से कई काम आसान हो गए हैं। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे। 

नए Aadhaar App की मुख्य विशेषताएं 

-अब आपको आधार में मोबाइल नंबर, पता और ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए किसी साइबर कैफे के चक्कर नहीं लगाने होंगे, बल्कि आप इस ऐप की मदद से घर बैठे ही ये सभी अपडेट कर सकेंगे।

-नए अपडेट में खास बात यह है कि एक ही स्मार्टफोन में परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों के आधार प्रोफाइल को जोड़ा जा सकेगा और आसानी से मैनेज भी किया जा सकता है।

-नए अपडेटेड ऐप में अब AI आधारित चेहरे की पहचान से सत्यापन हो सकेगा। इसके लिए आपको फिंगरप्रिंट या ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

-नए आधार ऐप में आप अपने मोबाइल से ही एक टैब में अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस (आंखों के स्कैन) डेटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे धोखाधड़ी का खतरा नहीं होगा।

-आप क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी पूरी आधार डिटेल साझा करने के बजाय सिर्फ जरूरत की जानकारी को साझा कर सकते हैं।

-आप इस ऐप की मदद से यह ट्रैक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कब-कब और कहां-कहां वेरिफाई किया गया है।

-आधार ऐप में एक बार सेटअप करने के बाद इसमें कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें यूज करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। 

नया आधार ऐप कैसे करें इंस्टॉल

आप अपने मोबाइल में नीचे दिए गए स्टेप्स से नया आधार ऐप इंस्टॉल कर सकते हैंः

-सबसे पहले अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाएं। 

-अब आपको Aadhaar App या mAadhaar सर्च करना है।

-आपको ध्यान रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(UIDAI) द्वारा जारी ऐप को चुनना है। 

-अब इंस्टॉल पर क्लिक करें और ऐप आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा।

-इसके लिए आपसे 6 पिन का सिक्योरिटी को भी मांगा जाएगा।
-सिक्योरिटी पिन डालने के बाद आप नया आधार ऐप उपयोग कर सकते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 21, 2026, 14:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News