2026 में पहली बार सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, अब यह है नया दाम, देखें प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट
जुलाई का पहला दिन राहत वाला साबित हुआ है। क्योंंकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से LPG गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। यह कटौती 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर पर हुई है।
जुलाई का पहला महीना राहत लेकर आया है। क्योंकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर पर भारी कटौती की गई है। यह कटौती 183 रुपये की हुई है। पहले दिल्ली में 3,113 रुपये में मिलने वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब घटकर 2930 रुपये का हो गया है। हालांकि, अभी घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके रेट को स्थिर रखा गया है।
2026 में पहली बार घटे दाम
ऑयल कंपनियों द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। हालांकि, इस बार यह बदलाव राहत भरा रहा है। क्योंकि, मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से लगातार गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा था।
ऐसे में ऑयल कंपनियों द्वारा गैस के दामों में हर महीने बढ़ोतरी की जा रही थी, जिसका असर रेस्तरां से लेकर छोटे होटल और ढाबा संचालकों पर पड़ रहा था। साल 2026 में यह पहली बार है, जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं।
कब-कब कितने बढ़े थे दाम
साल 2026 के शुरू होते ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी। इस कड़ी में जनवरी में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1691 रुपये थी। वहीं, मई आते-आते यह 993 रुपये महंगा होकर पहली बार 3000 रुपये के आंकड़े को पार कर गया था, जिससे छोटे रेस्तरां और ढाबा संचालकों को अधिक परेशानी हुई थी। वहीं, जून की शुरुआत में ही गैस के दामों में 42 रुपये क इजाफा हुआ था, जिससे गैस सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये पहुंच गई थी।
भारत के प्रमुख शहरों में सिलेंडर का रेट
कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट अब हर शहर में बदल गया है। यदि भारत के प्रमुख शहरों की बात करें, तो कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी का रेट 3255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये हो गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 3,052.50 रुपये हो गया है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी कमर्शियल का नया रेट 3,227 रुपये है।
क्या घरेलू गैस के भी बदलेंगे दाम?
आपको बता दें कि अभी ऑयल कंपनियों की ओर से घरेलू गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 942 रुपये है, जबकि कोलकाता में 968 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये व चेन्नई में 957.50 रुपये दाम है। यदि आगे हालत स्थित रहते हैं, तो उम्मीद है कि आने वाले समय में घरेलू गैस के दामों में भी कटौती देखने को मिल सकती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.