नहीं है किसी गारंटर की जरूरत! मामूली ब्याज पर सरकार दे रही ₹20 लाख तक का लोन, किसे मिलेगा लाभ? देखें

Last Updated: Aug 25, 2026, 11:32 IST

PM Mudra Yojana 2026: इस योजना के तहत पात्र छोटे कारोबारियों को बिना कोलेटरल के बिजनेस लोन की सुविधा दी जाती है। अब योजना की तरुण प्लस कैटेगरी के तहत पात्र उद्यमी 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

Mudra Yojana में 4 कैटेगरी, ₹20 लाख तक की सुविधा
Mudra Yojana में 4 कैटेगरी, ₹20 लाख तक की सुविधा

यदि जेब में पूंजी कम है, लेकिन अपना कारोबार शुरू करने या उसे बड़ा करने का सपना है, तो प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY)आपके लिए काम की योजना हो सकती है। सरकार की इस स्कीम के तहत पात्र छोटे कारोबारियों को बिना कोलेटरल के बिजनेस लोन की सुविधा मिलती है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तरुण प्लस कैटेगरी में पात्र उद्यमी 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। लेकिन यह सुविधा हर आवेदक के लिए नहीं है। 

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि Mudra Loan की चारों कैटेगरी क्या हैं, पैसा किन कामों के लिए मिलता है और 20 लाख रुपये वाले लोन के लिए कौन पात्र है।

Mudra Yojana में 4 कैटेगरी, ₹20 लाख तक की सुविधा

PM mudra yojana kya hai in hindi: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में कुल चार कैटेगरी शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस (Tarun Plus) हैं। लोन की सीमा कारोबार के आकार, उसकी जरूरत और विकास के चरण के हिसाब से तय की गई है। Mudra Loan की 4 कैटेगरी

कैटेगरी

लोन की सीमा

किसके लिए?

शिशु 

50000 रुपये तक

नया या शुरुआती छोटा कारोबार

किशोर 

₹50,000 से ₹5 लाख

कारोबार को आगे बढ़ाने वाले छोटे उद्यमी

तरुण

₹5 लाख से ₹10 लाख

स्थापित माइक्रो बिजनेस का विस्तार

तरुण प्लस

₹10 लाख से ₹20 लाख

पहले Tarun Loan सफलतापूर्वक चुकाने वाले कारोबारी

20 लाख रुपये का लोन किसे मिलेगा?

सबसे जरूरी बात यह है कि Tarun Plus पहली बार लोन लेने वालों के लिए नहीं है। इस कैटेगरी में 10 लाख रुपयेसे 20 लाख रुपये तक के लोन के लिए वही उद्यमी पात्र हो सकता है, जिसने पहले तरुण  कैटेगरी के तहत मुद्रा लोन लिया हो और उसका सफलतापूर्वक repayment किया हो।

यानी नया बिजनेस शुरू करने वाला व्यक्ति सीधे ₹20 लाख के तरुण प्लस कैटेगरी के लिए दावा नहीं कर सकता।

पैसे का इस्तेमाल कहां कर सकते हैं?

मुद्रा लोन का उद्देश्य कारोबार से जुड़ी जरूरतों को पूरा करना है। लोन का इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक इन कामों में किया जा सकता है-

-नई दुकान या बिजनेस शुरू करना

-सिलाई, फर्नीचर, फूड प्रोसेसिंग, हैंडीक्राफ्ट और पैकेजिंग जैसे छोटे मैन्युफैक्चरिंग कारोबार

-किराना, स्टेशनरी, मोबाइल रिपेयर, मेडिकल स्टोर जैसी दुकानें

-सैलून, ब्यूटी पार्लर और छोटे रेस्टोरेंट

-कच्चा माल और सामान खरीदना

-मशीनरी, टूल्स और बिजनेस उपकरण खरीदना

-बिजनेस में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल या ट्रांसपोर्ट वाहन खरीदना

-रिपेयर सेंटर, कैटरिंग, फोटोग्राफी और ट्रेनिंग सेंटर जैसे सर्विस बिजनेस

क्या गारंटर या संपत्ति की जरूरत होगी?

PMMY के तहत लोन को कोलेटरल फ्री क्रेडिट (collateral-free credit) के तौर पर उपलब्ध कराया जाता है। यानी सामान्य तौर पर जमीन या मकान जैसी संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोन बिना जांच के मिल जाएगा। बैंक या संबंधित lending institution आवेदक की क्रेडिट हिस्ट्री, बिजनेस की व्यवहार्यता, रीपेमेंट कैपेसिटी और दस्तावेजों के आधार पर आवेदन पर फैसला करता है।

ब्याज दर कितनी होगी?

मुद्रा लोन के लिए सभी बैंकों पर एक जैसी ब्याज दर तय नहीं होती। ब्याज दर, EMI, repayment period और अन्य शुल्क संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था के नियमों के अनुसार तय होते हैं। इसलिए आवेदन से पहले बैंक से मौजूदा शर्तों की जानकारी लेना जरूरी है। सामान्य तौर पर ब्याज दर 8.00% से  20% प्रति वर्ष या उससे अधिक तक हो सकती है। 

2026 में कितने लोगों तक पहुंची योजना?

सरकार द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 27 मार्च 2026 तक PMMY के तहत 40.07 लाख करोड़ रुपये से अधिक के लोन वितरित किए जा चुके थे और 57 करोड़ से ज्यादा लोन खाते दर्ज किए गए। इनमें 12 करोड़ से अधिक खाते नए उद्यमियों से जुड़े बताए गए हैं।

महिला उद्यमियों की भागीदारी भी बड़ी रही है। FY 2024-25 में कुल लोन खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.81% थी, जबकि वितरित राशि में उनकी हिस्सेदारी 37.45% रही।

मुद्रा लोन में कौन सा राज्य सबसे आगे

राज्यों में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश मुद्रा लोन वितरण में आगे रहा, जहां 58,111 करोड़ रुपये के लोन वितरित किए गए। इसके बाद बिहार 54,064 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र 50,762 करोड़ रुपये के साथ रहे।

आवेदन से पहले रखें ध्यान

मुद्रा लोन लेते समय सिर्फ 20 लाख रुपये की अधिकतम सीमा देखकर आवेदन न करें। पहले यह तय करें कि आपके कारोबार को वास्तव में कितनी पूंजी चाहिए, पैसा कहां खर्च होगा और उससे होने वाली संभावित आमदनी से EMI कैसे चुकाई जाएगी। 

बड़ी खबर! यूपी में महिलाओं के खाते में आएंगे ₹50,000 क्या? योगी सरकार का क्या है प्लान देखें यहां

यूपी की महिलाओं-बेटियों के लिए काम की खबर: इन 3 योजनाओं में सीधे खाते में पहुंचता है सरकारी पैसा

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 23, 2026, 11:04 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News