रेलवे कोच फैक्ट्री में पाना चाहते हैं इलेक्ट्रिशियन की नौकरी? जानें सब कुछ यहां
जो युवा रेलवे में जाने का सपना रखते हैं और वे रेलवे कोच फैक्ट्री इलेक्ट्रिशियन बनना चाहते हैं। यह लेख उन युवाओं के लिए है क्योंकि हम यहां एक इलेक्ट्रिशियन बनने के पूरे प्रोसेस सहित अन्य जानकारी प्रदान करेंगे। हमारा यह लेख आपको ध्यान से पढ़ना चाहिए।
भारतीय रेल को जीवन की रेखा भी कहा जाता है। यह यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाने का काम करती है। इसमें काम करने वाले लोगों पर काफी जिम्मेदारी होती है, जिनका काम अलग-अलग होता है। इनमें अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, टिकट परीक्षक, इलेक्ट्रिशियन और ट्रैकमैन आदि पद शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे कि रेलवे कोच फैक्ट्री में आखिर एक इलेक्ट्रिशियन बन सकते हैं? यहां हम आपको इस लेख में सब कुछ बताएंगे।
इलेक्ट्रिशियन कौन होता है?
रेलवे कोच फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन बनने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर एक इलेक्ट्रीशियन कौन होता है? एक इलेक्ट्रिशियन वह कुशल कारीगर होता है जो इलेक्ट्रिकल सिस्टम को लगाने, उनकी देखभाल करने और इनमें आने वाली खराबी को दूर करने का काम करता है।
रेलवे कोच फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन का क्या काम होता है?
एक ट्रेन में इलेक्ट्रिशियन का काम ट्रेन के नए डिब्बों के अंदर बिजली की फिटिंग, मेन पैनल बोर्ड लगाना, अंडर-स्लंग केबलिंग करना, एसी कोचों में एयर कंडीशनिंग सिस्टम, एलईडी लाइट्स, पंखे, चार्जिंग पॉइंट्स और पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम, की फिटिंग व टेस्टिंग, ट्रेन में लगे सुरक्षा और अलार्म सिस्टम की वायरिंग और फैक्ट्री में तैयार होने वाले कोच के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स की क्वालिटी चेक करना है।
इलेक्ट्रिशियन कैसे बनते हैं?
रेलवे कोच फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन बनने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा इलेक्ट्रिशियनमें ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो NCVT (National Council for Vocational Training) से मान्यता प्राप्त हो। उम्र 15 वर्ष और 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इलेक्ट्रिशियन के लिए चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है और मेरिट लिस्ट 10वीं और 12वीं के अंकों को देखकर बनाई जाती है।
इलेक्ट्रिशियन में सैलरी कितनी मिलती है?
रेलवे कोच फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन बनने के बाद सैलरी 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार मिलती है। इसमें शुरुआती अनुमानित इन हैंड सैलरी लगभग ₹30,000 से ₹35,000 प्रति माह मिलती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, नाइट ड्यूटी अलाउंस, ओवरटाइम अलाउंस और मेडिकल सुविधाएं भी मिलती है।
ये भी पढ़ें: एक रेलवे लोको पायलट का पूरा दिन कैसा बीतता है? जानिए आसान भाषा में यहां जानें
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.