UPSSSC ANM Result 2026 OUT: यूपी एएनएम रिजल्ट जारी, ये रहा Direct Link
UPSSSC ANM Result 2026 OUT: अभ्यर्थी जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी ANM रिजल्ट 2026 देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
UPSSSC ANM Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से एएनएम भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट आज 24 अगस्त को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के पदों पर चयन के लिए आयोजित की गई थी। विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना यूपी 2026 और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
UP ANM Result 2026 Link-Active
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एएनएम भर्ती परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर .या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना UP ANM Result 2026 और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
| UP ANM Result 2026 Link |
UPSSSC ANM Cut-off 2026: कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के लिए रिजल्ट के साथ कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित की गई थी। आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों के परीक्षा में मिले अंकों और लागू अधिमानी अंकों को जोड़कर कटऑफ तय की गई है। अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 61.75 अंक, अनुसूचित जाति की 56.75 अंक, अनुसूचित जनजाति की 31.75 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग की 55.25 अंक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 55.00 अंक रही है।

5,272 पदों के लिए हुई थी यूपी एएनएम भर्ती परीक्षा
UPSSSC ने एएनएम के 5,272 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 11 जनवरी 2026 को राज्य में निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद आयोग ने उत्तर कुंजी जारी की और अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर अभ्यर्थियों के अंकों का मूल्यांकन किया गया।
इस भर्ती में कुल 5,272 पद हैं। इनमें 4,892 पद सामान्य चयन और 380 पद विशेष चयन के हैं।
10,272 अभ्यर्थी DV के लिए सफल
आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा के अंकों और नियमानुसार मिलने वाले अनुभव अंकों के आधार पर कुल 10,272 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए सफल घोषित किया गया है।
संविदा पर काम करने वाले ANM को उनके अनुभव के आधार पर अधिकतम 15 अंक दिए गए हैं। पहले साल की सेवा के लिए 3 अंक और इसके बाद हर पूरे साल की सेवा के लिए भी 3 अंक मिलेंगे। वहीं, लिखित परीक्षा में 0 या उससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी अनुभव के अंक मिलने के बावजूद आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
UPSSSC ANM Result 2026: मुख्य जानकारी
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परिणाम से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी देख सकते हैं।
| आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | एएनएम / महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता |
| विज्ञापन संख्या | 11-परीक्षा/2024 |
| कुल पदों की संख्या | 5,272 |
| सामान्य चयन | 4,892 |
| विशेष चयन | 380 |
| परीक्षा तिथि | 11 जनवरी 2026 |
| रिजल्ट तिथि | 24 अगस्त 2026 |
| DV के लिए सफल अभ्यर्थी | 10,272 |
| रिजल्ट | ऑनलाइन |
UPSSSC ANM Result 2026 कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना UP ANM रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के News & Alerts सेक्शन में जाएं।
-
फिर विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2024, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/11 के अंतर्गत अर्हता/अभिलेख परीक्षण हेतु अर्ह अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने हेतु यहां क्लिक करें, संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एक लॉगिन पेज ओपन होगा, वहां मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-
सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
-
भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट ले लें।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
यूपी एएनएम रिजल्ट के बाद सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा दस्तावेज अपलोड करने और DV से जुड़ी तारीखों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। सफल अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। साथ ही, आगे की जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस को नियमित रूप से देखते रहें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.