Zero Electricity Bill: क्या सच में ₹0 आता है बिजली बिल? जानिए किन घरों को मिल रहा फायदा

Last Updated: Aug 25, 2026, 11:22 IST

Zero Electricity Bill in Hindi: जीरो इलेक्ट्रिसिटी बिल का मतलब है कि आपके घर का बिजली का बिल जीरो आये, यानी आपको बिजली का कोई भी बिल न चुकाना पड़ें। लेकिन कुछ मामलों में फिक्स्ड चार्ज या दूसरे छोटे शुल्क फिर भी देने पड़ सकते हैं।

आखिर Zero Electricity Bill होता क्या है?
आखिर Zero Electricity Bill होता क्या है?

सोचकर देखिये, हर महीने बिजली का बिल आए और उसमें ₹0 लिखा हो, सुनने में कितना अच्छा लग रहा है, लेकिन ‘Zero Electricity Bill’ का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आपके बिल की हर एक फीस खत्म हो गई। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश में तेजी से रूफटॉप सोलर लगाए जा रहे हैं और लाखों परिवारों की बिजली की लागत काफी कम हुई है। कई घरों में तो एक पूरे बिलिंग साइकल में एनर्जी चार्ज (Energy Charges) ही ₹0 हो गए हैं। लेकिन कुछ मामलों में फिक्स्ड चार्ज या दूसरे छोटे शुल्क फिर भी देने पड़ सकते हैं। लेकिन, सही मायने में यह कितना सच है, चलिए विस्तार से समझते है। 

आखिर Zero Electricity Bill होता क्या है? 

Zero Electricity Bill in Hindi: जब घर की छत पर सोलर पैनल बिजली बनाते हैं, तो सबसे पहले उस बिजली का उपयोग घर में होता है। यदि दिन में जरूरत से ज्यादा बिजली बन गई, तो अतिरिक्त बिजली ग्रिड में चली जाती है। वहीं रात या कम धूप के समय जरूरत पड़ने पर घर ग्रिड से बिजली ले सकता है। 

नेट मीटरिंग के जरिए इस्तेमाल की गई और ग्रिड में भेजी गई बिजली का हिसाब किया जाता है। 

इसी वजह से अगर आपकी सोलर से बनी बिजली आपकी खपत को पूरी तरह कवर कर देती है, तो एनर्जी चार्ज जीरो तक पहुंच सकता है।

जीरो Energy Charge का मतलब पूरा बिल ₹0 नहीं!

यही बात सबसे ज्यादा समझने वाली है। आपके बिजली बिल में अलग-अलग तरह के शुल्क हो सकते हैं, जैसे एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, मीटर चार्ज टैक्स या दूसरे कोई सरकारी चार्ज। इसलिए बिल देखते समय सिर्फ ‘Energy Charge ₹0’ देखकर यह मान लेना कि कुल बिल भी ₹0 है, सही नहीं होगा। ऐसे में कहीं पूरा देय बिल जीरो हो सकता है, तो कहीं थोड़ी रकम बाकी रह सकती है। 

करीब 19 लाख घरों को मिल चुका है फायदा

PM Surya Ghar योजना के तहत रूफटॉप सोलर अपनाने वाले परिवारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 18.94 लाख घरों ने Zero Electricity Bill की स्थिति रिपोर्ट की है। 

यानी इन घरों में कम-से-कम किसी एक बिलिंग साइकल में बिजली की Energy Charges शून्य तक पहुंच गई।

महाराष्ट्र और गुजरात सबसे आगे

हाल के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, Zero-bill cycles की रिपोर्ट करने वाले प्रमुख राज्य हैं:

-महाराष्ट्र: 4,17,707 घर
-गुजरात: 4.16 लाख से ज्यादा
-केरल: 1,91,882 घर
-उत्तर प्रदेश: 1.75 लाख से ज्यादा
-राजस्थान: 1.68 लाख से ज्यादा
-मध्य प्रदेश: 1.10 लाख से ज्यादा

किस घर का बिल Zero होने की संभावना ज्यादा है?

यह पूरी तरह आपकी बिजली की खपत और सोलर सिस्टम की क्षमता पर निर्भर करता है। यदि घर की जरूरत के हिसाब से सही क्षमता का सोलर सिस्टम लगा है और उसे पर्याप्त धूप मिलती है, तो बिजली की खपत का बड़ा हिस्सा सोलर से पूरा हो सकता है। 

बता दें कि अच्छी परिस्थितियों में 3 kW का सोलर सिस्टम महीने में 300 यूनिट से ज्यादा बिजली पैदा कर सकता है। लेकिन वास्तविक उत्पादन मौसम, धूप, लोकेशन, पैनल की दिशा, छाया और रखरखाव पर निर्भर करता है।

तो क्या आपका भी बिजली बिल जीरो हो सकता है?

यदि आपका सोलर सिस्टम आपकी खपत के मुताबिक सही है और पर्याप्त बिजली पैदा करता है, तो आपका एनर्जी चार्ज जीरो हो सकता है। कुछ मामलों में कुल देय बिल भी जीरो आ सकता है, लेकिन यह आपके DISCOM के नियमों और लागू शुल्क पर निर्भर करेगा।

PM Surya Ghar Yojana: 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी? ऐसे करें आवेदन

8th Pay Commission: लेवल 5 से 8 में कौन कर्मचारी शामिल? किस लेवल पर कितनी बढ़ सकती है बेसिक सैलरी?


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 25, 2026, 11:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News