RVUNL JE Junior Assistant Online Form 2026: राजस्थान जेई जूनियर असिस्टेंट भर्ती की अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन

Last Updated: Aug 25, 2026, 11:58 IST

RVUNL JE Junior Assistant Online Form 2026: राजस्थान जेई जूनियर असिस्टेंट ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन करने की सलाह दी जाती है। 

RVUNL JE Junior Assistant Online Form 2026: राजस्थान जेई जूनियर असिस्टेंट भर्ती की अंतिम तिथि
RVUNL JE Junior Assistant Online Form 2026: राजस्थान जेई जूनियर असिस्टेंट भर्ती की अंतिम तिथि

RVUNL JE Junior Assistant Online Form 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन नगर निगम लिमिटेड (RVUNL) जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन समाप्त करने जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त को समाप्त हो रही है। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त को शुरू किए गए थे। इसका उद्देश्य राजस्थान के जूनियर असिस्टेंट, कमर्शियल असिस्टेंट के कुल 765 रिक्त पदों को भरना है। 

12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

आवेदन लिंक 

राजस्थान जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से पूरी की जाएगी। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार यहां उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

राजस्थान जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

RVUNL JE Junior Assistant Online Form 2026: हाइलाइट्स 

राजस्थान जेई जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

भर्ती संगठन 

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन नगर निगम लिमिटेड (RVUNL)

पद 

जूनियर असिस्टेंट 

पदों की संख्या 

765 

आवेदन शुरू होने की तिथि 

5 अगस्त, 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

25 अगस्त, 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://ibpsreg.ibps.in/

आवेदन शुल्क 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कैश कार्ड आदि के माध्यम से कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और आरक्षित वर्ग जैसे एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपये रखा गया है। 

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करते समय ध्यान देने वाली बातें

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन नगर निगम लिमिटेड (RVUNL) ने कुल 765 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। संबंधित भर्ती के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स निम्नलिखित हैं:

  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो 

  • सफेद कागज पर काली स्याही से हस्ताक्षर करने होंगे और बाएं अंगूठे का निशान 

  • फोटो फाइल का आकार 20kb से 50kb के बीच हो 

  • फाइल का प्रकार jpg/jpeg हो 

Also Check: BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक भर्ती में पहली बार प्रीलिम्स मेन्स

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 25, 2026, 11:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News