BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक भर्ती में पहली बार प्रीलिम्स मेन्स, निगेटिव मार्किंग सहित बड़े बदलाव
BPSC TRE 4.0: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती 2026 में बड़े बदलाव किए हैं। इस भर्ती के तहत 32,388 पदों पर शिक्षकों भर्ती की जा रही है। पहली बार प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी के साथ परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है।
BPSC TRE 4.0 Bharti 2026: बिहार शिक्षक भर्ती 2026 का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर तक समाप्त हो जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार अब उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रीलिम्स और मेन्स दोनो देना होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। यदि उत्तर देते समय किसी भी विकल्प को नहीं भरता है तो उस प्रश्न के लिए भी 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।
Negative Marking क्यों आवश्यक है? #BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #BPSCNotification #NegativeMarking pic.twitter.com/Aqv0JgPcRS
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) August 24, 2026
BPSC TRE 4.0 Class wise Post: पदों की संख्या
विज्ञापन संख्या 14/2026 बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2026 का उद्देश्य शिक्षकों के कुल 32,388 रिक्त पदों को भरना है। कक्षाओं के अनुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है:
| कक्षा | पदों की संख्या |
| कक्षा 1 से 5 | 3847 |
| कक्षा 6 से 8 | 8563 |
| कक्षा 9 से 10 | 3877 |
| कक्षा 11 से 12 | 16101 |
BPSC TRE 4.0 Education Qualification 2026: शैक्षणिक योग्यता
बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता नियमानुसार निम्नलिखित है:
| कक्षा | शैक्षणिक योग्यता |
| कक्षा 1 से 5 | 12वीं में न्यूनतम 50% अंक, 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष डिग्री, या 4 वर्षीय B.El.Ed, या स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा, संबंधित CTET/BTET पेपर 1 उत्तीर्ण |
| कक्षा 6 से 8 | संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, B.Ed/D.El.Ed, पद के अनुसार, संबंधित CTET/BTET/STET की डिग्री। |
| कक्षा 9 से 10 | संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, B.Ed या समकक्ष योग्यता, STET Paper-I क्लियर। |
| कक्षा 11 से 12 |
|
बिहार राज्य के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण
संबंधित भर्ती में आरक्षण सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। जिसमें प्राथमिक शिक्षक (1-5) महिलाओं के लिए 50% आरक्षण शामिल है। वहीं मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए 35% आरक्षण। इसी के साथ आरक्षण का दावा करने के लिए जाति, आय और (NCL) प्रमाण पत्र पिता के नाम और पते के साथ होना अनिवार्य है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.