Bihar Board Exam 2027: 10वीं-12वीं एग्जाम फॉर्म भरना आज से शुरू; 16 सितंबर है Last Date, जानें Details
Bihar Board 10th 12th Exam Form 2027: बीएसईबी ने 10वीं और 12वीं बोर्ड फाइनल एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल करने के लिए प्रक्रिया को आज 25 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया है। छात्र फॉर्म को भरने की लास्ट डेट 16 सितंबर 2026 से पहले नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें।
Bihar Board Exam 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटर फाइनल एग्जाम 2027 के लिए एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम के लिए शुरू की गई यह प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से 16 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। इस प्रक्रिया में छात्र शामिल होकर अपने फॉर्म को फिल कर सकेंगे। साथ ही, अध्यक्ष ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी स्कूल और कॉलेज के टीचर्स को दे दी है।
ऐसे में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी है कि वे फॉर्म फिल करते समय सभी डिटेल्स को दो बार चेक करें। साथ ही, अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को दोबारा अच्छे से चेक करके एक जगह रख लें। छात्र और स्कूल-कॉलेज के टीचर्स याद रखें कि फॉर्म भरते समय छोटी-सी गलती भी आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है।
छात्र कैसे भर सकेंगे Exam Form?
10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के छात्रों के एग्जाम फॉर्म भरने की जिम्मेदारी स्कूल और कॉलेज के प्रमुख टीचर्स की होगी। शिक्षण संस्थान के प्रधान ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से एग्जाम रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसे सभी रजिस्टर्ड स्टूडेंटस को दे देंगे।
छात्रों को एग्जाम फॉर्म दो कॉपियों में फिल करना होगा। एग्जाम फॉर्म की एक कॉपी स्कूल या कॉलेज में जमा की जाएगी। वही, दूसरी कॉपी प्रिंसिपल के सिग्नेचर, मुहर और डेट लगाकर छात्रों को वापस कर दी जाएगी।
Bihar Board Exam 2027: कब से कब तक भरे जाएंगे फॉर्म?
बिहार बोर्ड के अनुसार, मैट्रिक और इंटर एग्जाम 2027 के लिए ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म और फीस जमा करने की प्रक्रिया 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक चलेगी। स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल छात्रों का फॉर्म बोर्ड की निर्धारित ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से फिल करेंगे।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| एग्जाम | मैट्रिक और इंटर फाइनल एग्जाम 2027 |
| फॉर्म शुरू होने की डेट | 25 अगस्त 2026 |
| फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 16 सितंबर 2026 |
| फॉर्म कौन भरेगा? | संबंधित स्कूल/कॉलेज के प्रधान |
| जरूरी जानकारी | नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषय आदि |
| फॉर्म की स्थिति | ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा |
Bihar Board 2027 Form: Official Website for Exam Forms
इंटर और मैट्रिक छात्रों के एग्जाम फॉर्म को फिल करने के लिए बोर्ड ने अलग-अलग ऑनलाइन वेबसाइट - पोर्टल जारी किया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल को बोर्ड द्वारा निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन करके इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
| कक्षाएं | ऑफिशियल लिंक |
| 10वीं के एग्जाम फॉर्म भरने की वेबसाइट | |
| 12वीं के एग्जाम फॉर्म भरने की वेबसाइट |
Exam Form भरने से पहले जरूर चेक करें ये Details
सभी छात्र अपने टीचर्स और प्रिंसिपल के साथ बैठकर फॉर्म भरते समय सभी जानकारियों को अच्छे से चेक करें। छात्र नीचे दी गई इन डिटेल्स को अपने फॉर्म में चेक करने के साथ-साथ ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के जरूर मिलाएं।
- छात्र का नाम
- माता और पिता के नाम की स्पेलिंग
- जन्मतिथि
- लिंग
- जाति संबंधी जानकारी, जहां लागू हो
- चुने गए सब्जेक्ट्स
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- फोटो और हस्ताक्षर
Bihar Board Exam Form 2027 भरते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
1. नाम और जन्मतिथि बिना जांचे सबमिट न करें
नाम या जन्मतिथि में गलती होने पर बाद में प्रमाण-पत्र और अन्य शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स में परेशानी हो सकती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड से मिलान करें।
2. सब्जेक्ट्स की जानकारी जरूर मिलाएं
10वीं और 12वीं के छात्रों को अपने सब्जेक्ट्स की जानकारी को ध्यान से चेक करना चाहिए। यदि जल्दबाजी में गलत सब्जेक्ट सेलेक्ट करने में आगे जाकर एग्जाम में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
3. सिर्फ फॉर्म भरने पर निर्भर न रहें
फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन के पेज की कॉपी जरूर निकाल लें और उसे सुरक्षित रखें। इससे भविष्य में रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी जांचने में मदद मिलेगी।
4. लास्ट डेट का इंतजार न करें
लास्ट दिन फॉर्म भरने पर वेबसाइट, कभी-कभी तकनीकी समस्या होने की स्थिति भी शामिल हो जाती है, जिसके कारण फॉर्म रह जाता है। इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए।
5. फोटो और सिग्नेचर में गलती न करें
बिहार बोर्ड ने एग्जाम फॉर्म में अपलोड किए जाने वाले फोटो और सिग्रेचर को लेकर भी स्पष्ट नियम जारी किए है। छात्र का रंगीन फोटो 35mm × 30mm यानी 4.5cm × 3.5cm आकार का होना चाहिए और इसकी फाइल 50KB से 100KB के बीच होनी चाहिए। फोटो JPG/JPEG फॉर्मेट में ही होना चाहिए।
6. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना जरूरी
बिहार बोर्ड ने छात्रों के संपर्क डिटेल्स को लेकर भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को फॉर्म फिल करते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना जरूरी है। एक छात्र के लिए केवल एक ही मोबाइल नंबर और एक ही ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
Bihar Board 2027: छात्रों के लिए जरूरी Checklist
फॉर्म भरने से पहले इन बातों को एक बार जरूर जांच लें:
1. नाम
2. जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. सब्जेक्ट
5. मोबाइल नंबर
6. ईमेल
7. फोटो/हस्ताक्षर
8. फीस
Bihar Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के एग्जाम फॉर्म भरते समय किसी भी चीज की जल्दबाजी न करें। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल करने के बाद इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org को देखते रहें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.