CSK vs PBKS Head to Head: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी। CSK इस सीजन अपने होम ग्राउंड में अपना पहला मुकाबला खेलने को तैयार है।
चेन्नई की चुनौती, घर वापसी का दबाव
सीएसके को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम महज 127 रन पर सिमट गई थी। अब चेपॉक में वापसी करते हुए टीम पर दबाव है, खासकर एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पंजाब का शानदार फॉर्म
वहीं पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर शानदार शुरुआत की है। टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और लगातार जीत के इरादे से उतरेगी।
हेड-टू-हेड: बराबरी की टक्कर
CSK vs PBKS, Head-to-head record दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं। यह आईपीएल की सबसे संतुलित प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है। हालांकि हालिया रिकॉर्ड पंजाब के पक्ष में है, पिछले 5 में से 4 मैच पीबीकेएस ने जीते हैं।
| रिकॉर्ड | आंकड़े |
| खेले गए मैच | 32 |
| चेन्नई सुपर किंग्स की जीत | 16 |
| पंजाब किंग्स की जीत | 16 |
| टाई | 0 |
चेपॉक में भी पंजाब का दबदबा
चौंकाने वाली बात यह है कि पंजाब ने चेन्नई के होम ग्राउंड पर भी हाल के मुकाबलों में बढ़त बनाई है। सीएसके ने 2022 के बाद से पंजाब के खिलाफ 7 में से सिर्फ 1 मैच जीता है, जबकि चेपॉक में भी पिछले 3 मुकाबले पंजाब ने जीते हैं।
संभावित प्लेइंग XI
सीएसके की कैसी हो सकती है टीम
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी।
पीबीकेएस में किसको मिल सकता है मौका
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियंश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख/हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation