HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Apr 3, 2026, 13:14 IST

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद रोल नंबर दर्ज करके देख सकेंगे।

HBSE 12th Result 2026
HBSE 12th Result 2026

Haryana Board 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपना हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करनी होगी।

HBSE कक्षा 12 की परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 25 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी है, वे बेसब्री से अपने परिणामों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसे देखते हुए, सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणामों से संबंधित हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नज़र बनाएं रखें।

Haryana Board 12th Result 2026-आरबीएसई 12वीं रिजल्ट हाइलाइट्स 

हरियाणा बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा आयोजित हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दी गई तालिका को देख सकते हैं।

बोर्ड का नाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

परीक्षा का नाम

हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2026

रिजल्ट का नाम

हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2026

रिजल्ट तिथि व समय

मई 2026 (अपेक्षित)

आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल 

छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम

परिणाम का तरीका

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

bseh.org.in

HBSE 12th Result Date 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

हरियाणा बोर्ड (HBSE) 12वीं रिजल्ट 2026 मई 2026 में जारी होने की पूरी संभावना है। आमतौर पर बोर्ड परीक्षा समाप्त होने और कॉपियों के मूल्यांकन के बाद परिणाम जारी करता है, इसलिए इस बार भी रिजल्ट 15 मई तक आ सकता है। परीक्षा में शामिल सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से आसानी से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अप्रैल की शुरुआत से जारी है और इसे महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 3 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल तक चलेगा, जिसके लिए पूरे राज्य में 52 केंद्रों पर करीब 5 हजार परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। 

हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • छात्र सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर “HBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अभ्यर्थी अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।

  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 3, 2026, 13:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News