Orange Cap IPL 2026: अभी ऑरेंज कैप किसके पास, देखें आईपीएल 2026 के टॉप रन-स्कोरर्स की लिस्ट

Last Updated: Apr 2, 2026, 19:18 IST

IPL 2026 में ऑरेंज कैप फिलहाल रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) के पास है, जिन्होंने 1 मैच में 81 रन बनाए हैं। उनके पीछे ईशान किशन (80 रन) और रोहित शर्मा (78 रन) हैं। विराट कोहली और अन्य बल्लेबाज भी टॉप रन-स्कोरर्स की रेस में शामिल हैं। 

Orange Cap IPL 2026
Orange Cap IPL 2026

Orange Cap IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरुआत के साथ ही सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की चर्चा भी तेज हो गयी है, बता दें कि आईपीएल के हर सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ऑरेंज कैप के लिए रेस करते है. इस सीजन भी यह रेस देखने को मिल रही है. बता दें कि रयान रिकेल्टन सबसे अधिक रनों के साथ अभी टॉप पर बने हुए है. आगे आने वाले मैचों में यह टैली बदलती हुई देखेगी.    

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ काफी रोमांचक हो गई है। मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) इस समय सबसे ज्यादा रन बनाकर शीर्ष पर हैं और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सीजन की शुरुआत में ही मजबूत दावेदारी पेश की है।

किसे मिलती है ऑरेंज कैप? 

आईपीएल में ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को दी जाती है जो टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाता है। आईपीएल 2026 में भी यह रेस शुरू हो गयी है. ऑरेंज कैप सीज़न के दौरान प्रदर्शन के आधार पर बदलती रहती है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मैच के दौरान ऑरेंज कैप लगाने का मौका मिलता है.  

टॉप रन-स्कोरर्स की लिस्ट IPL 2026

IPL 2026 Top Run Scorers: रयान रिकेल्टन के बाद ईशान किशन 80 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 78 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। आप यहां टॉप 10 की लिस्ट देख सकते है. 

खिलाड़ी

मैच

पारी

रन

उच्च स्कोर

रयान रिकेल्टन

1

1

81

81

ईशान किशन

1

1

80

80

रोहित शर्मा

1

1

78

78

कूपर कोनोली

1

1

72

72*

समीर रिज़वी

1

1

70

70*

विराट कोहली

1

1

69

69*

अजिंक्य रहाणे

1

1

67

67

देवदत्त पडिक्कल

1

1

61

61

वैभव सूर्यवंशी

1

1

52

52

अंगकृष रघुवंशी

1

1

51

51

अनिकेत वर्मा

1

1

43

43

किसने जीता था पिछले साल ऑरेंज कैप 

आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप Gujarat Titans के साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के हाथ लगी थी. उन्होंने 15 मैचों में 759 रन बनाकर सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (717 रन) और विराट कोहली (657 रन) को पीछे छोड़ा था। खास बात यह रही कि साईं यह पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।

टूर्नामेंट में आगे है लंबी रेस

सीजन के अभी शुरुआती मुकाबले ही हुए हैं, जिससे पॉइंट्स टेबल, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस दोनों खुली हुई हैं। आगामी मैचों में कई बल्लेबाज इस लीड को चुनौती दे सकते हैं, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

IPL 2026 Points Table: कौन सी टीम टॉप और कौन बॉटम पर? यहाँ देखें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 19:18 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News