ICC Men's T20 World Cup 2026 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होगा. यदि भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश से रद्द होता है, तो सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंचेगी।
बता दें कि पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत कोलकाता में हुई जहां न्यूजीलैंड ने शानदारजीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।
मौसम को लेकर चिंता
हालांकि अभी मौसम साफ बताया जा रहा है, लेकिन टूर्नामेंट में पहले दो मैच बारिश के कारण धुल चुके हैं। इसी वजह से फैंस के बीच सेमीफाइनल को लेकर थोड़ी चिंता बनी हुई है।
रिजर्व डे का प्रावधान
बारिश से निपटने के लिए ICC ने दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। अगर तय दिन मैच पूरा नहीं हो पाता, तो मुकाबला अगले दिन वहीं से जारी किया जाएगा या फिर जरूरत पड़ने पर दोबारा खेला जा सकता है।
अतिरिक्त समय (Extra Time) नियम
मैच के दिन 90 मिनट और रिजर्व डे पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। फाइनल मुकाबले में दोनों दिन 120-120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा, ताकि हर हाल में नतीजा निकाला जा सके।
मैच का परिणाम कब होगा तय
ICC के नियमों के अनुसार, किसी भी मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने जरूरी हैं। अगर इतने ओवर भी पूरे नहीं हो पाते, तो मैच रिजर्व डे पर उसी स्कोर से आगे बढ़ेगा।
मैच रद्द होने पर कौन पहुंचेगा फाइनल
अगर मैच रिजर्व डे के बाद भी पूरा नहीं हो पाता, तो सुपर-8 फेज में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। यहां भारत के लिए खतरा है क्योंकि वह अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इंग्लैंड शीर्ष पर रहा था। ऐसे में मैच रद्द होने पर इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation