दिल्ली में इन जगहों पर बनेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड, ये दस्तावेज ले जाना न भूलें

Last Updated: Mar 4, 2026, 13:33 IST

दिल्ली में 50 केंद्र पर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना का कार्ड बन रहा है। इन जगहों पर SDM office, Deputy Commissioner office और DTC पास केंद्र शामिल हैं। 

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

दिल्ली में Pink Saheli Smart Card Scheme को लागू कर दिया गया है। यानि, अब बसों में महिलाओं को मिलने वाली पिंक टिकट बंद होगी, जिसके बदले में अब स्मार्ट कार्ड चलेगा।

इस कार्ड को Electronic Ticketing Machine(ETM) पर टैप करना होगा। कार्ड के माध्यम से दिल्ली की महिलाएं DTC और कलस्टर बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। ये कार्ड दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय(DC Office), SDM कार्यालय और DTC पास सेंटर्स समेत कुल 50 जगहों पर बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड या पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी का होना आवश्यक है। 

क्या है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना

Pink Saheli Smart Card Yojna को दिल्ली में महिलाओं व ट्रांसजेंडरों के लिए DTC और कलस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए लागू किया गया है। इसके तहत अब महिलाओं को एक स्मार्ड कार्ड जारी किया जाएगा, जो कि बसों के साथ-साथ मेट्रो में भी मान्य होगा। हालांकि, मेट्रों में यात्रा के लिए आपको यह कार्ड टॉप-अप करना होगा। लेकिन, बसों में इस कार्ड के माध्यम से मुफ्त में यात्रा हो सकेगी।

कार्ड बनवाने के लिए कौन-से दस्तावेज जरूरी

पिंक कार्ड बनवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड से लेकर पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो व मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड- सही नाम और पते के साथ।

  • पहचान पत्र- निवास प्रमाण के लिए।

  • मोबाइल नंबर-इस नंबर पर एक OTP आएगा।

  • ईमेल आईडी- ईमेल आईडी पर आपको पिंक कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी।

पिंक कार्ड के लिए जरूरी पात्रताएं

  1. पिंक कार्ड सिर्फ महिलाओं व ट्रांसजेंडर्स का बनेगा।

  2. पिंक कार्ड के लिए दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसका सत्यापन आधार कार्ड या पहचान पत्र से किया जाएगा।

  3. न्यूनतम आयु 12 वर्ष है। इससे अधिक उम्र की महिलाओं का पिंक कार्ड बन सकेगा।


दिल्ली में कहां-कहां बनेगा पिंक कार्ड

प्रकार

कार्यालय/डिपो

डिप्टी कमिश्नर ऑफिस

सेंट्रल, पूर्वी, नई दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, दक्षिण, दक्षिण पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण पूर्व, पुरानी दिल्ली, सेंट्रल नॉर्थ, आउटर नॉर्थ

SDM ऑफिस

द्वारका, दिल्ली कैंट, बदरपुर, बवाना, यमुना विहार, आदर्श नगर, किराड़ी/नांगलोई जाट, महरौली

DTC पास सेक्शन (उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम)

मंगोल पुरी, आजादपुर, सुल्तानपुरी, रोहिणी सेक्टर-22, वजीरपुर, पीरागढ़ी, नॉर्थ कैंपस (DU), कंझावला

DTC पास सेक्शन (दक्षिण एवं दक्षिण-पश्चिम)

लाजपत नगर, उत्तम नगर, हौज खास, साउथ कैंपस, द्वारका सेक्टर-2, सरोजिनी नगर, जेएनयू, दिचाऊंकला

DTC पास सेक्शन (मध्य एवं पूर्वी दिल्ली)

हरिनगर-1, पंजाबी बाग, दिल्ली गेट, नेहरू प्लेस, शादीपुर, सिंधिया हाउस, कश्मीरी गेट, शाहदरा, नन्द नगरी, सीमापुरी, जामिया, करावल नगर टर्मिनल

DTC डिपो

बंदा बहादुर डीटीसी बस डिपो, डीटीसी बस डिपो, बुराड़ी

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 4, 2026, 13:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News