Tapasya Parihar IAS Story: तपस्या परिहार का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के जोवा गांव में हुआ। उनके पिता का नाम विश्वास परिहार है, जो एक भारतीय किसान है। तपस्या जब चर्चा में आई थी, जब उन्होंने शादी के दौरान कन्यादान की रस्म से इनकार करते हुए था कि पापा मैं दान करने की चीज नहीं हूं।
तपस्या कर चुकी है LAW
तपस्या की पढ़ाई के बारे में बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नरसिंहपुर में स्थित केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद तपस्या ने पुणे के इंडियन लॉ सोसाइटी से LLB की डिग्री प्राप्त की। LLB के बाद वह UPSC की दुनिया में प्रवेश कर गई। जब उन्होंने पहली बार UPSC का एग्जाम दिया, तो वह सफल नहीं हो सकी। कोचिंग का भी सहारा लिया था।
तपस्या 23 रैंक के साथ बनीं IAS
तपस्या ने हार नहीं मानी। न शब्द तो उनकी डिक्शनरी में थी ही नहीं जैसे। अपनी गलतियों से सीखती रही और आगे बढ़ती रहीं। इस बार उन्होंने सेल्फ स्टडी की और नोट्स बनाए। फिर से उन्होंने UPSC की परीक्षा दी, जिसके बाद वह सफल हो गई। UPSC में 23 रैंक के साथ वह IAS बन गई। तपस्या 2017 बैच की IAS है।
तपस्या ने IFS अधिकारी गर्वित गंगवार से की शादी
आईएएस अधिकारी तपस्या परिहार ने साल 2021 में IFS अधिकारी गर्वित गंगवार से शादी की। दोनों ही अपनी लाइफ में काफी खुश है और एक-दूसरे को काफी सर्पोट करके चलते हैं। तपस्या को अपने ही होम टाउन यानी मध्य प्रदेश कैडर मिला है। किसी ने सच ही कहा है कि मेहनत से कुछ भी पाया जा सकता है।
सफलता के लिए जीत का जज्बा है जरूरी
तपस्या उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, जो सीमित संसाधनों के चलते हार कर बैठ जाते हैं। पहली ही प्रयास में उनकी मेहनत जवाब देने लगती है। जीवन में कुछ चाहिए, तो उसके लिए जी जान से लड़ना पड़ता है। एक सही रोडमैप की आवश्यकता होती है। दिल में जीत का जज्बा होना चाहिए। तपस्या की कहानी भी यही कहती है।
ये भी पढ़ें: IIM की फुल फॉर्म क्या है और किस राज्य में हैं 2 आईआईएम? जानें पूरी डिटेल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation