SSC MTS Answer Key 2026 Link [OUT]: एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 2026 जारी, डाउनलोड करें CBT Response Sheet PDF

Last Updated: Mar 3, 2026, 21:31 IST

SSC MTS Answer Key 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने आज 3 मार्च को SSC MTS परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे वे अपने उत्तर जांच सकते हैं, संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं, और अगर कोई आपत्ति हो तो ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं।

एसएससी एमटीएस आंसर की 2026
एसएससी एमटीएस आंसर की 2026

SSC MTS Answer Key 2026 OUT: Staff Selection Commission ने SSC MTS परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CBT Response Sheet PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद ssc.gov.in से उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑब्जेक्शन भी दर्ज किया जा सकता है। एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका है, जिससे वे अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। 

Screenshot 2026-03-03 213004

SSC MTS 2026 Answer Key-एसएससी एमटीएस परीक्षा उत्तर कुंजी हाइलाइट्स

  • आयोग का नाम: कर्मचारी चयन आयोग(SSC)

  • परीक्षा का नाम: मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN)

  • कुल पद: 7,948

  • परीक्षा तिथि: 4 से 19 फरवरी 2026, पुनः परीक्षा 20 फरवरी 2026

  • ऑब्जेक्शन दर्ज करने की तिथि: 3 से 6 मार्च 2026 (शाम 6 बजे तक)

  • आधिकारिक वेबसाइट:ssc.gov.in

एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।

  • लॉगिन करने के बाद “Answer Key Challenge” विकल्प पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर एक पॉप-अप खुलेगा, उसमें दिए गए लिंक “MTS (NT) and Havaldar (CBIC and CBN) Examination 2025: Uploading of Tentative Answer Keys…” पर क्लिक करें।

  • अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

  • “Submit” पर क्लिक करें।

  • आपकी SSC MTS हवलदार आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तर मिलाकर संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।

SSC MTS Answer Key 2026 Download Link

एसएससी एमटीएस आंसर की 2026 का लिंक 3 मार्च 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके आंसर की को एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं। सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी दिया गया है।

SSC MTS Answer Key 2026 Link

यहां क्लिक करें

SSC MTS Answer 2026 PDF 

यहां क्लिक करें

एसएससी एमटीएस आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो डेट

उम्मीदवार अस्थायी उत्तर कुंजी (Tentative Answer Key) के खिलाफ अपनी आपत्तियां 3 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे से 6 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्ति स्वीकार की जाएगी, किसी अन्य तरीके से भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि डाउनलोड किया गया प्रश्न पत्र केवल उनके व्यक्तिगत उपयोग और स्वयं के विश्लेषण के लिए होगा। इस संबंध में एक अंडरटेकिंग (घोषणा) भी चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल पर लॉगिन करते समय दिखाई देगी, जिसे स्वीकार करना आवश्यक होगा।

यह भी ध्यान रखें कि निर्धारित समय सीमा के बाद अस्थायी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं रहेंगी। भविष्य में किसी भी स्थिति में अलग से उत्तर कुंजी या रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 21:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News