HP Home Guard Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में 700 होम गार्ड वॉलंटियर पदों पर निकली भर्ती, ये रहा आवेदन लिंक

Last Updated: Mar 4, 2026, 14:19 IST

HP Home Guard Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर होम गार्ड वॉलंटियर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 700 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

HP Home Guard Recruitment 2026
HP Home Guard Recruitment 2026

HP Home Guard Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.hgvr.hp.gov.in पर विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत होम गार्ड वॉलंटियर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश होम गार्ड, सिविल डिफेंस और राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) विभाग में की जाएगी। इसके अंतर्गत जनरल ड्यूटी होम गार्ड, बैंडमैन, होम गार्ड वॉलंटियर ड्राइवर और तकनीकी ट्रेड्समैन होम गार्ड वॉलंटियर पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और महत्वूपूर्ण तिथियां देखने की सलाह दी जाती है।  

HP Home Guard Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 

हिमाचल प्रदेश ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर होम गार्ड वॉलंटियर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 31 मार्च के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य मोड में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आप नीच दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

एचपी होम गार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

HP Home Guard Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

हिमाचल प्रदेश अलग-अलग विभागों के लिए होम गार्ड वॉलंटियर के रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा ली जाएगी और बाद में मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी। नीचे टेबल में वॉलंटियर की भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हिमाचल प्रदेश होम गार्ड 

विज्ञापन संख्या 

01/2026 

नोटिफिकेशन 

जारी 

पद का नाम 

होम गार्ड वॉलंटियर

रिक्त पदों की संख्या 

700 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

23 फरवरी 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

31 मार्च 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.hgvr.hp.gov.in

HP Home Guard Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना जरूरी है। अपात्र उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट के अलावा आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है। 

नोट - रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और फिजिकल मानदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित एचपी होम गार्ड वॉलंटियर नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

HP Home Guard Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट www.hgvr.hp.gov.in पर जाएं। 

  • HP Home Guard Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। बेसिक और एजुकेशन डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।  

  • आवेदन फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें। 

HP Home Guard Notification 2026 आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया 

हिमाचल प्रदेश में होम गार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 200/- रुपये रखी गई है। इन पदों की चयन प्रक्रिया में फिजिकल मानक टेस्ट (PST), फिजिकल दक्षता टेस्ट (PET) और लिखित परीक्षा आदि शामिल है। इसके बाद ही सलेक्शन किया जाएगा। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 4, 2026, 14:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News