उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर; बागेश्वर समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड में बढ़ते मानसून को देखते हुए मौसम विभाग ने आदेश लिए है। साथ ही, मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी देते हुए मद्देनजर, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 10 अगस्त, 2026 को स्कूल बंद रहने का आदेश दिया। साथ ही, राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट को जारी किया।
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर अपनी चरम सीमा पर पहुच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज, 10 अगस्त को भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी घोषित कर दी है।
मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के चार जिलों जैसे देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, विभाग ने कुछ क्षेत्रों पर बिजली के गिरने और तेज बारिश के कारण कई जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
उत्तराखंड में मानसून से जुड़ी कुछ मुख्य डिटेल्स
स्कूल के छात्रों के साथ-साथ उत्तराखंड में रहने वाले लोगो के लिए कुछ जरूरी और इंपोर्टेंट जानकारियां। सभी इस नीचे दी गई टेबल में देखें।
| मुख्य बिंदु | डिटेल्स |
| प्रभावित राज्य | उत्तराखंड |
| स्कूल बंद होने वाला मुख्य जिला | बागेश्वर |
| कब तक छुट्टी | कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र |
| मौसम विभाग का अलर्ट | ऑरेंज अलर्ट (Dehradun, Bageshwar, Nainital, Champawat) |
| अलर्ट की मुख्य चेतावनी | भारी बारिश, गर्जन के साथ बिजली और भूस्खलन की संभावना |
| प्रशासन की अपील | अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहें |
4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड के चार प्रमुख जिलों जैसे बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और चंपावत आदि में स्थिति को देखते हुए और भारी बारिश को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, राज्य के अन्य सभी जिलों में मध्यम से तेज बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों जैसे अलकनंदा, मंदाकिनी और गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। साथ ही, कई पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन से लोगों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है। State Emergency Operation Centre ने सभी जिला अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।
छात्रों और परेंट्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के दौरान सड़क मार्ग अचानक बाधित हो सकते हैं। प्रशासन ने आम जनता और विशेष रूप से छात्रों को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है:
-
नदी-नालों से दूरी बनाएं: उफनते नालों, बरसाती गदेरों और नदियों के किनारे जाने से बिल्कुल बचें।
-
आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें: स्कूल खुलने या बंद होने के संदर्भ में केवल जिला प्रशासन या स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप/मैसेज ग्रुप्स की सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
-
आपातकालीन स्थिति में संपर्क करें: किसी भी जलभराव या मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में स्थानीय आपदा प्रबंधन केंद्र या 112 नंबर पर तुरंत सूचित करें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.