UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभन्न पदों पर नोटिफिकेशन किया जारी

Last Updated: Mar 11, 2026, 18:46 IST

UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत आज यानि 3 मार्च को भर्ती नोटिफिकेशन किया जारी। ऑनलाइन आवेदन सहित, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तिथि सहित विवरण लेख में देखें।

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026 Official Notification
UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026 Official Notification

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत संबंधित भर्ती का उद्देश्य कुल 115 रिक्त पदों को भरना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल को शुरू की जाएगी। यह भर्ती पर्यावरण और तकनीकी विभागों में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। 

ऑनलाइन आवेदन की तिथि, आयु सीमा सहित महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते सकते हैं। 

UPSSSC Pollution Control Board Recruitment 2026 Official Notification

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई हैं, जिनके पास संबंधित पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं हैं और जिन्होंने पीईटी-2025 परीक्षा दी है। मुख्य परीक्षा के लिए चयन पीईटी-2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित योग्यता के अनुसार किया जाएगा। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में अपने स्कोर या मानकीकृत स्कोर में शून्य अंक या नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित नहीं किया जाएगा। आयोग ने कहा कि जिन उम्मीदवारों के पीईटी-2025 के परिणाम 'जांच के अधीन' (यूआई) या 'अनंतिम' के रूप में चिह्नित हैं, वे मुख्य परीक्षा के लिए अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। उनकी चयन प्रक्रिया और अंतिम चयन आयोग की जांच के परिणाम पर निर्भर करेगा।

अधिसूचना में कुल रिक्तियों, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया जैसे विवरण शामिल हैं। इसलिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

यूपीएसएसएससी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ

UPSSSC Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी की ओर से यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

भर्ती 

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन 

02/2026

पदों की संख्या 

115

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

11 मार्च, 2026 

आयु सीमा 

21 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Recruitment 2026: पात्रता एवं मानदंड 

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निकाले गए विभिन्न पदों के लिए विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस भर्ती में विशेष चयन के तहत आठ कनिष्ठ अभियंता पद और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिविल अभियांत्रिकी, रासायनिक अभियांत्रिकी या पर्यावरण अभियांत्रिकी में डिप्लोमा धारकों के लिए 29 कनिष्ठ अभियंता पद भी शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया में पीईटी-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 11, 2026, 18:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News