RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 10वीं पास होने वाले लाखों छात्र 2026 के राजस्थान बोर्ड 10वीं (Class 10) रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर, अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर RBSE 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद सभी छात्र जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर का उपयोग करके मार्कशीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 कब आएगा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। बोर्ड इस वर्ष सैकेंडरी परीक्षा का परिणाम 20 मार्च 2026 तक जारी करने की योजना बना रहा है। इस वर्ष माध्यमिक स्तर की परीक्षा में 10,68,078, उच्च माध्यमिक में 9,09,087, प्रवेशिका में 7,811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4,122 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षाएं 6,195 केंद्रों पर आयोजित हुईं और लगभग 175 प्रश्नपत्रोंकी परीक्षा संपन्न हुई। अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयार कर रहा है। सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होने के बाद रिजल्ट जारी होने की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और BSEB के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जाएगी।
RBSE 10th रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?
छात्र अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे। RBSE 10th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, मार्क्स देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इन वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जाएगा:
-
rajeduboard.rajasthan.gov.in
-
rajresults.nic.in
कैसे चेक करें RBSE 10th रिजल्ट 2026?
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करते समय अपना रोल नंबर तैयार रखें—यह रिजल्ट देखने के लिए जरूरी होगा। हमने छात्रों के लिए रिजल्ट देखने के लिए आसान स्टेप्स नीचे लेख में साझा किए हैं।
-
सबसे पहले RBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
टॉप मेन्यू में “RBSE 10th Result 2026” लिंक क्लिक करें।
-
छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण
RBSE 10वीं मार्कशीट 2026 पर निम्न जानकारी दी जाती है। यदि इनमें कोई भी जानकारी गलत पाएँ, तो इसे बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करके या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तुरंत सुधार के लिए शिकायत करें:
-
छात्र का नाम
-
पिता/अभिभावक का नाम
-
रोल नंबर
-
कक्षा और साल (Class 10, 2026)
-
विभिन्न विषयों में अंक/ग्रेड
-
कुल अंक और प्राप्त प्रतिशत
-
पास/फेल का स्टेटस
-
विशेष रैंक या मेरिट स्थिति (अगर लागू हो)
-
मार्कशीट जारी करने की तारीख और बोर्ड का मुहर/हस्ताक्षर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation