UP Police SI Exam Guidelines 2026: परीक्षा केंद्र पर कब तक मिलेगी एंट्री? जानें सभी अहम नियम

Last Updated: Mar 11, 2026, 20:41 IST

UP Police SI Exam Guidelines 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसी केे साथ ही परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवारो को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 

UP Police SI Exam Guidelines 2026
UP Police SI Exam Guidelines 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,543 पद भरे जाएंगे। इसके लिए करीब 15,75,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं, जो एडमिट कार्ड पर निहिति है। उम्मीदवारों को इन गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। 

UP Police SI Exam Guidelines 2026 रिपोर्टिंग टाइम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अंतर्गत यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती लिखित परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा शुरू होने से 2.5 घंटे (150 मिनट) पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद एंट्री नहीं करने दी जाएगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 03.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। 

UP Police SI Exam Guidelines 2026 जरूरी दस्तावेज 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती लिखित परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र प्रिंट आउट एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड न होने की स्थिति में डीएल, पासपोर्ट, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड पर भी विचार किया जा सकता है। अपने पास दो रंगीन पासपोर्ट साइज आकार के फोटो भी रखें।  

UP Police SI Exam Guidelines 2026  वर्जित वस्तुएं

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अंतर्गत यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती लिखित परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और इयरफ़ोन आदि ले जाने की अनुमति नहीं है। केवल काला या नीला बॉल पेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं।  

UP Police SI Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करना चाहिए। 

उम्मीदवार का नाम 

रोल नंबर

रजिस्ट्रेशन नंबर 

परीक्षा शिफ्ट टाइमिंग 

रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा केंद्र का नाम और पता 

उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर 

परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश 

 

ये भी पढ़ें: KVS NVS Tier 2 Intimation Slip 2026: केवीएस एनवीएस एग्जाम टियर 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 11, 2026, 20:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News