Bank of Baroda Office Assistant Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Mar 11, 2026, 20:57 IST

Bank of Baroda Office Assistant Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिस असिस्टेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Bank of Baroda Office Assistant Result 2026
Bank of Baroda Office Assistant Result 2026

Bank of Baroda Office Assistant Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं साथ ही नीचे लेख में रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेन्स परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। 

Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिस असिस्टेंट का रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। रिजल्ट PDF के रूप में जारी किया गया है। PDF में मेन्स की परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। 

बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट रिजल्ट 2026 PDF 

क्लिक करें 

Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 - हाइलाइट्स

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार मेन्स की तैयारी कर सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) 

पद का नाम 

चपरासी (ऑफिस असिस्टेंट)  

रिक्त पदों की संख्या 

500 

परीक्षा का नाम 

ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

22 फरवरी और 23 फरवरी 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

11 मार्च 2026 

मेन्स परीक्षा की तिथि 

22 मार्च 2026 

चयन प्रक्रिया 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा टेस्ट

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.bankofbaroda.in

Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 डाउनलोड कैसें करें? 

बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिस असिस्टेंट के प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं। 

  • करियर सेक्शन पर क्लिक करें।

  • Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 पर क्लिक करें।  

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl + F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। 


ये भी पढ़ें: UP Police SI Exam Guidelines 2026: परीक्षा केंद्र पर कब तक मिलेगी एंट्री? जानें सभी अहम नियम

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 11, 2026, 20:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News