UPSSSC Lower PCS Notification 2026 OUT: यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस पदों की भर्ती के लिए नोटिफिेकेशन जारी, जानें Application Process

Last Updated: Mar 31, 2026, 12:56 IST

UPSSSC Lower PCS Notification 2026: यूपीएसएसएससी ने लोवर पीसीएस पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिेकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और ऑडिटर के कुल 2285 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पीईटी 2025 की परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार 29 मई 2026 से 18 जून 2026 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   

UPSSSC Lower PCS Notification 2026
UPSSSC Lower PCS Notification 2026

UPSSSC Lower PCS Notification 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर 30 मार्च को कंबाइंड लोवर सबओर्डिनेट सर्विस (ग्रेजुएशन लेवल) की मुख्य परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान में विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 के तहत ग्रुप-सी के लिए कुल 2285 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पीईटी 2025 की परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार 29 मई 2026 से 18 जून 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, आयु सीमा और आवेदन करने की अंतिम तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर ध्यानपूर्वक चेक करें।    

UPSSSC Lower PCS Notification 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस नोटिफिेकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। पात्रता मानदंड पूरा न करने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस नोटिफिेकेशन PDF 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSSSC Lower PCS Notification 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस के अंतर्गत पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी चाहिए और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करने के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

यूपीएसएसएससी लोवर लोवर सबओर्डिनेट सर्विस (लोवर पीसीएस) 2026  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 

रिक्त पदों की संख्या 

2285

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

30 मार्च 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

29 मई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

18 जून 2026 

चयन प्रक्रिया 

पीईटी स्कोर कार्ड, मेन्स परीक्षा,और दस्तावेजों का सत्यापन  

 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Lower PCS Eligibility Criteria 2026 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास पदों के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक में डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और आयु से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल में निहित यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस नोटिफिेकेशन 2026 पढ़ सकते हैं। 

UPSSSC Lower PCS Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस के अंतर्गत पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 31, 2026, 12:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News