MET 2026 Slot Booking Link OUT: मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट के लिए 2 अप्रैल से पहले करें रजिस्टर्ड, जानें कैसे करें स्लॉट बुक

Last Updated: Mar 31, 2026, 12:56 IST

MET 2026 के फेज 1 के एग्जाम के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और OTBS पासवर्ड का इस्तेमाल करके 2 अप्रैल तक ऑनलाइन MET 2026 एग्जाम स्लॉट बुक कर सकते हैं। सभी छात्र स्लॉट बुक करने के लिए यहां से जानें पूरी प्रक्रिया।

MET 2026 Phase 1 Slot Booking Link OUT
MET 2026 Phase 1 Slot Booking Link OUT

मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) ने मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट (MET) 2026 के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया ऑफिशियल तौर पर शुरू कर दी है। रजिस्टर्ड छात्र अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म और MET OTBS पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। पहले फेज के एग्जाम के लिए अब छात्र अपने पसंदीदा स्लॉट को बुक कर सकते हैं। मणिपाल MET 2026 स्लॉट बुकिंग की लास्ट डेट 2 अप्रैल 2026 रात 11 बजे तक जारी रहेगी। साथ ही, लास्ट डेट के बाद, कोई भी स्लॉट बुकिंग स्वीकार नहीं कि जाएगी।

मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट (MET) 2026 के लिए स्लॉट बुकिंग का डायरेक्ट लिंक: यहां क्लिक करें 

MET 2026: फेज 1 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट (MET) 2026 के लिए स्लॉट बुकिंग से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और जानकारी जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट

डेट्स 

स्लॉट बुकिंग की शुरुआत

31 मार्च, 2026

स्लॉट बुकिंग की लास्ट डेट

02 अप्रैल, 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड

10 अप्रैल, 2026 से

MET 2026 फेज 1 एग्जाम डेट

13 और 14 अप्रैल, 2026

MET 2026 के लिए स्लॉट बुक कैसे करें? 

MET 2026 के स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन जारी की गई है। छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके स्लॉट को बुक कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले manipal.edu या सीधे OTBS (Online Test Slot Booking) पोर्टल पर लॉग इन करें।

2. अपना एप्लीकेशन नंबर और OTBS पासवर्ड डालें। 

3. लॉगिन करने के बाद अपनी जानकारी चेक करें और अगले स्टेप पर बढ़ें।

4. अपने शहर और उपलब्ध एग्जाम सेंटर की लिस्ट में से चुनाव करें।

5. उपलब्ध स्लॉट्स में से अपनी पसंद की डेट और शिफ्ट को चुनें।

6. चुनाव करने के बाद 'Confirm' बटन पर क्लिक करें। एक बार बुक होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता।

7. फिर, एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 31, 2026, 12:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News