UPSC Prelims 2026 Answer Key: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका, शाम 6 बजे बंद हो जाएगी विंडो

Last Updated: May 31, 2026, 11:32 IST

UPSC Prelims 2026 Answer Key: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज (31 मई 2026) अंतिम तिथि है। ऑब्जेक्शन विंडो शाम 6.00 बजे तक बंद हो जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर क्यूपीरिप (QPRep) पोर्टल के माध्यम से चुनौतियां दर्ज कर सकते हैं।

UPSC Prelims 2026 Answer Key
UPSC Prelims 2026 Answer Key

UPSC Prelims 2026 Answer Key: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ऑफिशियल तौर दिनांक 31 मई 2026 को शाम 6.00 बजे तक प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडों को बंद करने जा रहा है। एक ऐसा संस्थान, जो  ऐतिहासिक नीतिगत फैसले में पारदर्शिता पर जोर देता है, यूपीएससी ने दिनांक 27 मई 2026 को प्रीलिम्स के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। आंसर-की प्रारंभिक परीक्षा खत्म होने के तीन दिन बाद जारी की गई थी, जो कि दिनांक 24 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। पिछले कई सालों के कई ट्रेंड्स हिसाब से बात करें, तो इस बार यूपीएससी ने बड़ा बदलाव करते हुए प्रारंभिक परीक्षा 2026 के 3 दिन बाद  ही प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहें। 

UPSC Prelims 2026 Answer Key - हाइलाइट्स 

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 में कुल 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो आज शाम 6.00 बजे तक प्रोविजनल आंसर-की में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए कम से कम तीन प्रामाणिक शैक्षणिक स्रोतों, जैसे एनसीईआरटी या आधिकारिक सरकारी रिपोर्ट्स का होना अनिवार्य है। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स का होना अनिवार्य है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

परीक्षा का नाम 

प्रारंभिक परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

24 मई 2026 

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की तिथि 

27 मई 2026 

आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि

31 मई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsconline.nic.in

UPSC Prelims 2026 Answer Key के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कैसे करें? 

अभी तक जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 की आंसर-की में आपत्ति दर्ज नहीं की है, वे नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। 

  • यूनिफाइड कैंडिडेट पोर्टल के डैशबोर्ड पर लॉग इन करें।

  • Question Paper Representation मॉड्यूल चुनें।

  • अपनी शुरुआती बुकलेट का कोड चुनें।

  • प्रश्नों की सूची में से उस प्रश्न को चुनें जिसमें गलती हैं।

  • कम से कम तीन प्रामाणिक शैक्षणिक स्रोतों को अटैच करें। 

  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा करें।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 31, 2026, 11:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News