RRB Paramedical Result 2026: आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट आउट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Last Updated: May 31, 2026, 00:49 IST

RRB Paramedical Result 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत पैरामेडिकल का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवार लिंक के जरिए रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Paramedical Result 2026
RRB Paramedical Result 2026

RRB Paramedical Result 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत आधिकारिक तौर पर आरआरबी पैरामेडिकल का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। 11 मार्च से 13 मार्च 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट की PDF में लिखित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज है। सभी चयनित उम्मीदवारों को चयन के अगल चरण अर्थात् दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए भारतीय रेलवे के अलग-अलग विभागों में कुल 434 पैरामेडिकल पदों को भरा जाना है।  

RRB Paramedical Result 2026 डाउनलोड लिंक 

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डायलिसिस तकनीशियन, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और ईसीजी तकनीशियन ग्रेड II के आदि पदों के लिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने का लिंक आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RRB Paramedical Result 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट की PDF में चयनित उम्मीदवार के नाम है, जिन्हें दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

परीक्षा का नाम 

आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2026 

विज्ञापन संख्या 

03/2025 

रिक्त पदों की संख्या 

434

पद का नाम 

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डायलिसिस तकनीशियन और हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर सहित अन्य पद 

परीक्षा का मोड 

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) 

परीक्षा की तिथि 

11 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आयोजित 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

29 मई 2026 

चयन प्रक्रिया 

सीबीटी, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrbapply.gov.in 

RRB Paramedical Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आप रीजनल वेबसाइट के माध्यम से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके CEN No.03/2025 के तहत विभिन्न पैरामेडिकल पदों के लिए आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा का रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। 

  • RRB Paramedical Result 2026 पर क्लिक करें।  

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।  

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें।  

RRB Paramedical Result 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट में निम्नलिखित चीजों को उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 

  • उम्मीदवार का नाम

  • पंजीकरण संख्या 

  • रोल नंबर 

  • जन्म तिथि

  • पद का नाम 

  • शॉर्टलिस्ट स्टेटस 

  • कट-ऑफ अंक 

  • उम्मीदवार की श्रेणी 

  • अगले चरण के लिए निर्देश 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 31, 2026, 00:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News