UPPSC LT Grade Result 2026: अंग्रेजी और बायोलॉजी विषय का परिणाम uppsc.up.nic.in जारी, मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

Last Updated: Feb 26, 2026, 17:22 IST

UPPSC LT Grade Result 2026: यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर अंग्रेजी और बायोलॉजी विषय का परिणाम 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना अंग्रेजी और बायोलॉजी विषय का परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPPSC LT Grade Result 2026 Out check merit list Pdf
UPPSC LT Grade Result 2026 Out check merit list Pdf

UPPSC LT Grade Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी एलटी ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026 अंग्रेजी और बायोलॉजी विषय का जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर परिणामों की जांच कर सकते हैं। यह परिणाम पीडीएफ फोर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर भी शामिल हैं।

UPPSC LT Grade Result 2026: परिणाम जारी 

यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में लेफ्टिनेंट ग्रेड शिक्षक के पदों को भरना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम की पीडीएफ ध्यानपूर्वक देखें और आगामी चरण के लिए अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

UPPSC LT Grade Result 2026: हाइलाइट्स 

यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 का आयोजन जनवरी में किया गया था। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं

संगठन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

पद का नाम

सहायक शिक्षक (एलटी ग्रेड)

कुल रिक्तियां

7,466 (पुरुष: 4,860)

प्रारंभिक परीक्षा तिथियां

6, 7, 21 दिसंबर 2025 और 17, 18, 24, 25 जनवरी 2026

परिणाम स्थिति

जारी (विषयवार)

चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक
मुख्य परीक्षा
दस्तावेज़ सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UPPSC LT Subjectwise Merit List PDF: विषयवार मेरिट लिस्ट 

यूपी सहायक शिक्षक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा 2025 विषयवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ उम्मीदवार नीचे टेबल देख सकते हैं।

विषयवार 

मेरिट लिस्ट पीडीएफ 

गणित 

यहां क्लिक करें

हिंदी 

यहां क्लिक करें

विज्ञान

यहां क्लिक करें

संस्कृत 

यहां क्लिक करें 

कॉमर्स 

यहां क्लिक करें

गृह विज्ञान 

यहां क्लिक करें

UPPSC LT Grade Biology Result 2026: पीडीएफ लिंक 

यूपीपीएससी ने अंग्रेजी और बायोलॉजी विषयों के लिए अलग-अलग परिणाम पीडीएफ फाइल अपलोड कर दी हैं। इन पीडीएफ फाइलों में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जो अगले चरण के लिए क्वालिफाई हुए हैं। आयोग ने इस चरण में व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी नहीं किए हैं। उम्मीदवारों को संबंधित विषय की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करनी होगी और सर्च ऑप्शन का उपयोग करके अपने रोल नंबर ढूंढ सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स के रोल नंबर लिस्ट में दिखाई देते हैं, तो उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफाई हो चुके हैं। 

यूपी एलटी ग्रेड अंग्रेजी परिणाम डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

यूपी एलटी ग्रेड बायोलॉजी रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक

UPPSC LT Grade Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, Result सेक्शन पर जाएं।

  3. यूपी एलटी ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026 विषय अंग्रेजी और बायोलॉजी लिंक पर क्लिक करें।

  4. अब पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी, उसे ओपन करें।

  5. लिस्ट में उम्मीदवार अपना रोल नंबर देखें।

  6. पीडीएफ फाइल भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News