Current Affairs One-Liners 26 Feb 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल, बैली सस्पेंशन तारम चू पुल आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं।
1. किस देश की संसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल" प्रदान किया है- इज़रायल
2. हाल ही में, भारत सरकार के MSME ने नेशनल एससी-एसटी हब-मेगा, जागरूकता कार्यक्रम किस स्थान पर आयोजित किया-ईटानगर
3. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने महत्वपूर्ण वित्तीय बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किस राज्य में एक उच्च-सुरक्षा वाला डेटा सेंटर स्थापित किया है-ओडिशा
4. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में बिहार के किस जिले में सशस्त्र सीमा बल की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और ई-शिलान्यास किया- अररिया
5. यूआईडीएआई ने पूरे देश में निवासियों के लिए आधार केंद्रों को गूगल मैप्स पर प्रदर्शित करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है- गूगल
6. किस केन्द्रीय मंत्री ने उत्तरी सिक्किम में चुंगथांग-लाचेन एक्सिस और 400 फीट बैली सस्पेंशन तारम चू पुल का उद्घाटन किया- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
7. हाल ही में इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले पहले पॉलिटिकल लीडर कौन बने- पीएम नरेंद्र मोदी \
8. दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) ने अनुसंधान और तकनीकी योगदान पर सहयोग करने के लिए किसके साथ हाथ मिलाया है- IIT खड़गपुर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation