CUET PG 2026: जल्द जारी होगी सिटी इंटिमेशन स्लिप, जानें कैसे करें Download

Akshara Verma
Last Updated: Feb 26, 2026, 19:37 IST

NTA जल्द ही CUET PG 2026 एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। छात्रों को यह स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

CUET PG City Intimation Slip Soon
CUET PG City Intimation Slip Soon

CUET PG City Intimation Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 की एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। 

पिछले सालों के रुझानों के अनुसार, एजेंसी द्वारा मार्च 2026 की शुरुआत तक सिटी स्लिप ऑनलाइन जारी किए जाने की उम्मीद है। एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड छात्रों को इसे डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाना होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को फिल करना होगा।

छात्रों को सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में फर्क पता होना चाहिए। सिटी इंटिमेशन स्लिप में एग्जाम के शहर की सूचना मिलती है। बोर्ड CUET PG एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 3 से 4 दिन पहले जारी करा जाएगा। सिटी स्लिप में एग्जाम के लिए आलोट शहर की सभी डिटेल्स शामिल होती है। CUET PG के एग्जाम 6 से 27 मार्च, 2026 तक आयोजित होंगे। 

CUET PG 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स

CUET PG एग्जाम से जुड़ी सभी मुख्य डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट  एक्सपेक्टेड डेट्स 
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की डेट 26 फरवरी 2026 (आज रात तक)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट मार्च 2026 का पहला सप्ताह
CUET PG 2026 एग्जाम की अवधि 06 मार्च से 27 मार्च 2026
एग्जाम का मोड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है?

छात्र को सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर जानने के लिए नीचे दिए गए दोनों के बारे में डिटेल से पढ़े। 

  • सिटी स्लिप: यह केवल आपको एग्जाम के शहर की जानकारी देती है, जिससे छात्र एग्जाम के लिए आने-जाने और रुकने का इंतजाम कर सकें। इसे एग्जाम सेंटर पर ले जाना जरूरी नहीं है। 
  • एडमिट कार्ड: इसमें आपके एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम शामिल होता है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगा।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के 5 आसान स्टेप्स

छात्रों को CUET PG 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "CUET PG 2026 City Intimation Slip" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Number और Date of Birth फिल करें।
  4. सिक्योरिटी पिन डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपकी स्लिप स्क्रीन पर होगी, इसे PDF फॉर्मेट में सेव करें।

यहां भी पढ़े: CUET UG 2026 के लिए एक्सटेंडेड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी समाप्त, रात 11:50 बजे तक cuet.nta.nic.in करें रजिस्ट्रेशन

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News