नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CUET UG 2026 के लिए फिर से खोली गई रजिस्ट्रेशन विंडो आज, 26 फरवरी 2026 को बंद होने जा रही है। जिन छात्रों ने अभी तक रजिस्टर नहीं किया है, उन्हें आज लास्ट डेट से पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। साथ ही, इसके बाद आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 का एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) मोड में 11 मई से 31 मई, 2026 तक संभावित रूप से निर्धारित है। यह एग्जाम देश भर के साथ-साथ कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी आयोजित की जाएगी।
डेडलाइन और जरूरी डिटेल्स
छात्रों अभी भी रजिस्ट्रेशन करने के लिए तुरंत अपना फॉर्म फिल कर लें। साथ ही, सभी डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स और टाइम |
| रजिस्ट्रेशन बंद होने की डेट | 26 फरवरी 2026 |
| फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट | रात 11:50 बजे तक |
| फीस भुगतान की लास्ट डेट | 26 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे) |
| एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स | 11 मई से 31 मई 2026 |
CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
- 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स फिल करें।
- लॉगिन करने के बाद छात्र शैक्षणिक जानकारी और यूनिवर्सिटी/कोर्स को एप्लीकेशन फॉर्म में भरें।
- फिर, अपनी फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट (JPG/JPEG) में अपलोड करें।
- उसके बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के जरिए ऑनलाइन फीस जमा करें और 'Confirmation Page' डाउनलोड कर लें।
यहां भी पढ़े: NCERT की कक्षा 8 की किताब पर सुप्रीम कोर्ट का 'बैन': जानें क्या है पूरा विवाद और क्यों उठाया गया यह कदम?

Comments
All Comments (0)
Join the conversation