UP Police SI ASI Transcription Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने SI (गोपनीय) और ASI पदों की ट्रांसक्रिप्शन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर टंकण परीक्षा पास की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रांसक्रिप्शन परीक्षा 28 फरवरी 2026 को गौतमबुद्धनगर के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचें। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
UP Police SI ASI Transcription Exam Admit Card 2026 Link
आधिकारिक नोटिस में लिखा हैं, ‘ ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए आवेदन किया था तथा कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट में सफल पाये गये हैं उनका स्टेटस "You are qualified. Download your admit card for stenography test." प्रदर्शित होगा।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए आवेदन किया था तथा कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट में सफल नहीं पाये गये हैं उनका स्टेटस "Sorry You are not qualified and not shortlisted for stenography test." प्रदर्शित होगा।
जिन अभ्यर्थियों ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए आवेदन नहीं किया है या गलत लॉगिन डिटेल दर्ज की है, उनका स्टेटस “Invalid Login credentials” प्रदर्शित होगा।
यह सूचना अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रकाशित की जा रही है। अभ्यर्थियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट-http://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation