UP TGT Result 2026 Link [OUT]: यूपी टीजीटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर घोषित, डाउनलोड करें सब्जेक्ट वाइज मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Jun 30, 2026, 21:48 IST

UP TGT Result 2026 OUT: यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 आज 30 जून 2026 को ऑफिशियल साइट पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने 3 और 4 जून 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब विषयवार रिजल्ट PDF वेबसाइट upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड लिंक नीचे लेख में भी उपलब्ध कराया गया है। 

UP TGT Result 2026 OUT
UP TGT Result 2026 OUT

UP TGT Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज 30 जून 2026 को यूपी टीजीटी (Trained Graduate Teacher) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 3 और 4 जून 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब upessc.up.gov.in पर जाकर अपना सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने प्रत्येक विषय का परिणाम अलग-अलग PDF में जारी किया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं।

UP TGT Result 2026-हाइलाइट्स

इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,539 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

आयोग का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

परीक्षा का नाम

यूपी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा 2026

विज्ञापन संख्या

01/2022

कुल रिक्त पद

3,539 

परीक्षा तिथि

3 और 4 जून 2026

रिजल्ट तिथि

30 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

upessc.up.gov.in

UP TGT Result 2026 PDF Download Link 

यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 का विषयवार (Subject-wise) PDF डाउनलोड लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर Active कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने विषय के अनुसार रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार का रोल नंबर रिजल्ट PDF में शामिल है, तो उसे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा।

विषय

रिजल्ट PDF डाउनलोड लिंक

Notice PDF

यहां क्लिक करें

Science

यहां क्लिक करें

Hindi

यहां क्लिक करें

Sanskrit

यहां क्लिक करें

Home Science

यहां क्लिक करें

Social Science

यहां क्लिक करें

Urdu

यहां क्लिक करें

Music Instrumental

यहां क्लिक करें

Music Vocal

यहां क्लिक करें

Biology

यहां क्लिक करें

Maths

यहां क्लिक करें

Art

यहां क्लिक करें

English

यहां क्लिक करें

Agriculture

यहां क्लिक करें

Physical Education

यहां क्लिक करें

Commerce

यहां क्लिक करें

इन विषयों का रिजल्ट हुआ जारी

आयोग ने निम्नलिखित विषयों का रिजल्ट जारी किया है—

  • संस्कृत 

  • गणित (Mathematics)

  • शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

  • गायन संगीत (Vocal Music)

  • कृषि (Agriculture)

  • उर्दू 

  • वाद्य संगीत (Instrumental Music)

  • गृह विज्ञान (Home Science)

  • वाणिज्य (Commerce)

  • हिंदी 

  • जीव विज्ञान (Biology)

  • विज्ञान (Science)

  • अंग्रेजी 

  • सामाजिक विज्ञान (Social Science)

  • कला (Art)

ऐसे डाउनलोड करें UP TGT Result 2026

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी टीजीटी रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर NOTICE BOARD सेक्शन पर क्लिक करें।

  • फिर Secondary Education के सामने अपने विषय (Subject) का रिजल्ट PDF चुनें।

  • PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें।

  • भविष्य के लिए रिजल्ट PDF का प्रिंटआउट करके रख लें।

UP TGT Result 2026 के बाद होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

यूपी टीजीटी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद आयोग ने सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी अर्हता/अभिलेख (Document Verification) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग ने लिखित परीक्षा में रिक्त पदों के मुकाबले 1.5 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची विषयवार और श्रेणीवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

विषयवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथियां

आयोग ने विषयवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों का सत्यापन 9 जुलाई 2026 से शुरू होगा, जबकि गणित का 10 जुलाई, शारीरिक शिक्षा, गायन संगीत, कृषि, उर्दू, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान एवं वाणिज्य का 13 जुलाई, हिंदी का 14 जुलाई, जीव विज्ञान एवं विज्ञान का 15 जुलाई, अंग्रेजी का 16 जुलाई तथा सामाजिक विज्ञान एवं कला विषय का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी है।

Screenshot 2026-06-30 210757

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 30, 2026, 21:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News