UP Police SI Vacancy 2026 Fake Notice: 3,212 सब-इंस्पेक्टर पदों की भर्ती का वायरल लेटर फर्जी, बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी
UPPRPB Alert 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में 3,212 सब-इंस्पेक्टर (SI) पोस्ट के अधियाचन का वायरल लेटर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है, जिसका खंडन UPPBPB ने ऑफिशियल रूप से किया है। सभी सही और ताजा भर्ती अपडेट्स के लिए केवल uppbpb.gov.in पर ही भरोसा करें।
UP SI Bharti 2026 Fact Check: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने वाले छात्रों के लिए सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल लेटर में ऐसा दावा किया जा रहा है कि फाइनेंशियल साल 2026-27 के लिए नागरिक पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (पुरुष/महिला) के कुल 3,212 पोस्ट पर कैटेगरी-वाइज अधियाचन प्रस्ताव भेजा गया है।
हालांकि, इस दावे की सच्चाई सामने आ गई है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने ऑफिशियल तौर पर इस लेटर को भ्रामक, मनगढ़ंत और पूरी तरह से झूठा करार दिया है। साथ ही, बोर्ड के एग्जाम नियंत्रक की ओर से जारी स्पष्टीकरण में छात्रों को ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
वायरल लेटर में क्या दावा किया गया था?
सोशल मीडिया पर घूम रहे फेक लेटर में फाइनेंशियल साल 2026-27 के लिए सब-इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के 3,212 पोस्ट का जिक्र करते हुए कैटेगरी-वाइज डिटेल्स को दिखाया गया था:
- पोस्ट का नाम: सब-इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)।
- कुल प्रस्तावित पोस्ट: 3,212।
- अधियाचन की स्थिति: लेटर में ऐसा दावा किया गया था कि भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधियाचन प्रस्ताव तैयार किया गया है।
UPPBPB का ऑफिशियल बयान: लेटर पूरी तरह फर्जी है
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स हैंडल के माध्यम से स्थिति को स्पष्ट किया गया है। बोर्ड के बयान के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
| इवेंट | ऑफिशियल डिटेल्स |
| वायरल लेटर की स्थिति | भ्रामक (Misleading), मनगढ़ंत (Fabricated) और पूरी तरह झूठा (Completely False) |
| दावा किया गया सब्जेक्ट | नागरिक पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 3,212 पदों का अधियाचन |
| जारीकर्ता | परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ |
| भरोसेमंद स्रोत | केवल आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in और X हैंडल @upprpb |
UP Police Recruitment Board Warning on Fake SI Notice 2026, Official Twitter
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किये जा रहे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के कुल 3212 पदों पर अधियाचन प्राप्त होने सम्बन्धी पत्र भ्रामक, कूटरचित व पूर्णतः असत्य है । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उक्त कूट रचित पत्र का खंडन करता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें । किसी भी प्रकार की प्रामाणिक एवं अद्यतन जानकारी के लिए केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow तथा बोर्ड के आधिकारिक X (Twitter) हैंडल @upprpb का ही अवलोकन करें । -परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ । @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @homeupgov @dgpup @Uppolice @aastha11st81 @GauravR84686106
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) November 19, 2026
भर्ती एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ट्रेंडिंग टिप्स
प्रतियोगी एग्जाम के दौर में फर्जी नोटिस और वायरल दावे छात्रों का ध्यान भटकाने और तनाव बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। वर्तमान में छात्रों को अपनी तैयारी दुरुस्त रखने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
- अफवाहों से दूर रहें, रूटीन न बिगाड़ें: सोशल मीडिया ग्रुप्स, टेलीग्राम चैनलों या अनजान हैंडल्स पर साझा किए जाने वाले किसी भी पीडीएफ या लेटर पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। किसी भी भर्ती नोटिस या रिक्ति की पुष्टि हमेशा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से ही करें।
- सिलेबस और कोर कॉन्सेप्ट्स पर फोकस रखें: चाहे नई विज्ञप्ति की घोषणा किसी भी समय हो, पुलिस सब-इंस्पेक्टर जैसे पदों के लिए सामान्य ज्ञान, मूल विधि/संविधान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा रीजनिंग की मजबूत पकड़ ही सफलता दिलाती है।
- फर्जीवाड़े और साइबर सतर्कता: कई बार फर्जी भर्ती सूचनाओं के साथ संदिग्ध लिंक या आवेदन के नाम पर भ्रामक जानकारी साझा की जाती है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी और रजिस्ट्रेशन विवरण सुरक्षित रखें।
- अपडेट के लिए बुकमार्क करें: नवीनतम और प्रामाणिक सूचनाओं के लिए uppbpb.gov.in को नियमित रूप से फॉलो करें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.