किस स्कूल में पढ़ती हैं महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा, फीस जानकर रह जाएंगे दंग
Ziva Dhoni School: एमएस धोनी को महेंद्र सिंह धोनी, थाला, माही और कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। धोनी को IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का टीम मेंटर नियुक्त किया गया है। अब उन्होंने IPL से भी संन्यास ले लिया है। आज हम आपको बताएंगे कि धोनी की बेटी आखिर किस स्कूल में पढ़ती है?
Ziva Dhoni School Fees: “धोनी अब आईपीएल नहीं खेलेंगे” इस खबर ने जानें कितने ही फैंस को इमोशनल कर दिया। यहां तक कि रुला भी दिया। पर “सीएसके टीम के लिए आईपीएल 2027 में मेंटर का काम करेंगे। एमएस धोनी ने अपने IPL करियर में 278 मैच खेले और 242 पारियों में 5,439 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी जड़ें। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 07 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ, जिनकी शादी 04 जुलाई 2010 में उत्तराखंड के देहरादून में हुई। दोनों की एक प्यारी से बेटी भी है, जिनका नाम जीवा है।
टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है जीवा
जीवा इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर हैं। वह 10 साल की है और उनके लगभग 03 मिलियन फॉलोअर्स है। फैंस भी जीवा की तस्वीर पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। उनका जन्म 06 फरवरी 2015 को हुआ था। जीवा झारखंड के रांची में स्थित टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है। यह स्कूल साल 2008 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र अमित बाजला ने बनाया था। यह 50 एकड़ में बना हुआ है और इसमें छात्रों के लिए डॉर्मिटरी, आर्ट गैलरी, मेडिटेशन सेंटर, लाइब्रेरी और अत्याधुनिक क्लासरूम जैसी सुविधाएं हैं।
जीवा की स्कूल की फीस कितनी है?
अगर हम टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की बात करें, तो यह स्कूल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से मान्यता प्राप्त है और इसमें कक्षा पहली से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, रजिस्ट्रेन फीस से इम्प्रेस्ट डिपॉजिट तक 1,40,000 रुपये और LKG से कक्षा 12वीं तक की फीस करीब 7 लाख रुपये है।
नेचुरलिस्ट बनना चाहती हैं जीवा
महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा से पूछा गया था कि वह क्या बनना चाहती है? तो जवाब में जीवा ने कहा था कि वह बड़े होकर नेचुरलिस्ट बनना चाहती हैं और पर्यावरण के लिए काम करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें: MS Dhoni Education: कितने कितने पढ़े लिखे हैं महेंद्र सिंह धोनी, कैप्टन कूल ने किस स्कूल से की 12वीं
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.