UP Home Guard City Slip 2026 OUT: यूपी होम गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप uppbpb.gov.in पर जारी, यहां Direct Link

Last Updated: Apr 18, 2026, 09:17 IST

UP Home Guard Exam City 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट-uppbpb.gov.in पर आज 18 अप्रैल को यूपी होम गार्ड परीक्षा शहर 2026 से संबंधित जानकारी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी यूपी होम गार्ड आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक लेख में नीचे अपडेट कर दिया गया है।

UP Home Guard Exam City 2026 Slip
UP Home Guard Exam City 2026 Slip

UP Home Guard Exam City 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 18 अप्रैल को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर UP होम गार्ड परीक्षा सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यूपी होम गार्ड सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से इसे आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। UP होम गार्ड परीक्षा शहर पर्ची 2026 का लिंक, हमने आपके लिए इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

UP होम गार्ड सिटी स्लिप 2026 आधिकारिक नोटिस

UP होम गार्ड परीक्षा शहर 2026 Slip- हाइलाइट्स

UPPRPB ने होम गार्ड (स्वयंसेवक) के लिए 41,424 पद जारी किए हैं। परीक्षा सिटी की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी होम गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप 2026 के बारे में जानकारी देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम

होम गार्ड (स्वयंसेवक)

कुल रिक्त पद

41,424 पद

परीक्षा तिथि

25, 26 और 27 अप्रैल 2026

सिटी स्लिप जारी तिथि

17 अप्रैल 2026 (संभावित)

एडमिट कार्ड

परीक्षा से 3–4 दिन पहले

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UP Home Guard Exam City Slip 2026 Link

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 18 अप्रैल को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। UP होम गार्ड परीक्षा 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

यहां क्लिक करें- UP Home Guard Exam City Slip 2026 Link

UP Home Guard Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों को देखकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • UP होम गार्ड परीक्षा शहर पर्ची 2026 डाउनलोड करने के लिए पहले uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर “Exam City 2026” लिंक पर क्लिक करें। 

  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें। 

  • स्क्रीन पर एग्जाम सिटी दिखेगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

uppbpb.gov.in 2026: यूपी होम गार्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप में क्या-क्या जानकारी होगी?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी UP Home Guard City Intimation Slip 2026 उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह स्लिप परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी देती है, ताकि वे पहले से उम्मीदवार अपनी यात्रा और तैयारी की योजना बना सकें। UP Home Guard City Slip 2026 में मुख्य रूप से उम्मीदवारों की परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जैसे:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर / आवेदन संख्या

  • परीक्षा का नाम 

  • अलॉट किया गया परीक्षा शहर / जिला 

  • परीक्षा की तिथि 

  • परीक्षा से जुड़े निर्देश  

UP Home Guard Exam Date 2026: कब होगी यूपी होम गार्ड के लिए भर्ती परीक्षा?

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को राज्य के 74 जिलों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा जिले/शहर की जानकारी 18 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट-uppbpb.gov.in पर मिलेगी, जहाँ वे अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि से लॉगिन करके “District/City Information Slip” डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि केवल परीक्षा के स्थान की जानकारी देने के लिए है, इसलिए सभी अभ्यर्थी दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

UP Home Guard Ka Admit Card 2026 कब आएगा?

UP Home Guard Admit Card Kab Aayega? आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी 25 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए 22 अप्रैल 2026 को, 26 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए 23 अप्रैल 2026 को और 27 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड वेबसाइट https://uppbpb.gov.in

पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की e-KYC होगी, इसलिए सभी को अपना आधार कार्ड अनलॉक रखकर लाना चाहिए ताकि प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके। यदि किसी अभ्यर्थी को जिला/शहर सूचना स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 08605075069 या ईमेल आईडी helpdeskuphgexam25@hgupsexam.com पर संपर्क कर सकता है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नई जानकारी और जरूरी निर्देशों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 17, 2026, 12:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News