UP DELEd Allotment Result 2026 OUT: यूपी डीएलएड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
UP DElEd Allotment Result 2026: उत्तर प्रदेश डीएलएड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और आवंटित कॉलेज की जानकारी देख सकते हैं।
UP DElEd Allotment Result 2026: उत्तर प्रदेश डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, यूपी डीएलएड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 आज 21 अगस्त को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत कॉलेज और संस्थान की चॉइस फिलिंग की थी, वे अब अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी अलॉटमेंट रिजल्ट में देख सकते हैं कि उन्हें कौन-सा कॉलेज या संस्थान आवंटित किया गया है। सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
UP DElEd Allotment Result 2026 Link
यूपी डीएलएड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक 21 अगस्त 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। इससे पहले उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अनुसार चॉइस फिलिंग का मौका दिया गया था। अब चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
| UP DElEd Seat Allotment Result 2026 Link |
UP DElEd Counselling 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
उत्तर प्रदेश डीएलएड काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| प्रक्रिया | तारीख |
| फॉर्म सबमिशन की अंतिम तिथि | 5 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन काउंसलिंग | 10 अगस्त से 14 सितंबर 2026 |
| चॉइस फिलिंग | 11 से 13 अगस्त 2026 |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 21 अगस्त 2026 |
UP DElEd Seat Allotment Result 2026 कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना यूपी डीएलएड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर UP DElEd Allotment Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज खुलेगा।
-
मांगी गई जानकारी, जैसे कोर्स,रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि, दर्ज करें।
-
इसके बाद Get Result बटन पर क्लिक करें।
-
आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और इसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
अलॉटमेंट रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी?
यूपी डीएलएड अलॉटमेंट रिजल्ट में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा सकती हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रैंक, कैटेगरी, आवंटित संस्थान या कॉलेज और सीट से संबंधित जानकारी शामिल हो सकती है। उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक लेनी चाहिए।
सीट अलॉट होने के बाद क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हो गई है, उन्हें आगे की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने अलॉटमेंट लेटर में दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए। कॉलेज में प्रवेश के दौरान आवश्यक दस्तावेज, फीस और अन्य जरूरी औपचारिकताओं से जुड़ी जानकारी संबंधित आधिकारिक निर्देशों के अनुसार पूरी करनी होगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.