CBSE CTET City Slip 2026: सीटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप कब आएगी?, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 21, 2026, 16:57 IST

CTET September City Slip 2026: सीटेट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से सीटीईटी सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। 

CTET September City Slip 2026
CTET September City Slip 2026

CTET City Intimation Slip 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को अब एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा तिथि की घोषणा पहले ही कर दी थी। सूचना के मुताबिक परीक्षा 6 सितंबर 2026, रविवार को विभिन्न निर्धारित किए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

हालांकि, CBSE ने सीटीईटी सिटी स्लिप 2026 जारी करने की कोई निश्चित तारीख अभी तक घोषित नहीं की है। ऐसे में किसी भी संभावित तिथि को पक्की रिलीज डेट मानना सही नहीं होगा। पिछले पैटर्न को देखते हुए सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 10 से 12 दिन पहले यानी 25-27 अगस्त 2026 के बीच जारी की जाएगी।

वहीं, एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि इसे परीक्षा से 2 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अगर CTET परीक्षा 6 सितंबर को है, तो सीटेट एडमिट कार्ड 4 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा।

CTET September 2026 Exam Date क्या है?

CBSE के आधिकारिक नोटिस के अनुसार CTET सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा Paper-I और Paper-II की दो अलग-अलग शिफ्टों में होगी। पेपर-2 सुबह की शिफ्ट में, जबकि पेपर-1 दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग और प्रवेश के समय एडमिट कार्ड पर ध्यान से देखना चाहिए। बोर्ड ने नोटिस में यह भी बताया है कि यदि उम्मीदवारों की संख्या अधिक रहती है, तो परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी आयोजित की जा सकती है। 

पेपर-I कक्षा 1 से 5 और पेपर-II कक्षा 6 से 8 के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होते हैं। जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं, वे दोनों पेपर दे सकते हैं। 

पेपर

परीक्षा का समय

Paper-II

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Paper-I

दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। Paper-II (सुबह की शिफ्ट) के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे, जबकि Paper-I (दोपहर की शिफ्ट) के लिए दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि Paper-II में सुबह 9:30 बजे और Paper-I में दोपहर 2:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें और किसी भी तरह की असुविधा से बचें।

CTET 2026 परीक्षा पैटर्न

CTET के प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और प्रत्येक पेपर कुल 150 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Paper-I में शामिल विषय

  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

  • गणित

  • पर्यावरण अध्ययन

  • भाषा-I

  • भाषा-II

Paper-II में शामिल विषय

  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

  • गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान

  • भाषा-I

  • भाषा-II

CTET City Intimation Slip में क्या जानकारी मिलेगी?

सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप में अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी दी जाएगी। इससे उम्मीदवार पहले से यात्रा और ठहरने की योजना बना सकते हैं। ध्यान रखें कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती है। इसमें मुख्य रूप से परीक्षा शहर की जानकारी उल्लिखित होती है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाते हैं।

CTET City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

सीटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहलेCTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर CTET सितंबर 2026 से संबंधित City Intimation Slip लिंक खोजें।

  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।

  4. अपना Application Number और Password दर्ज करें।

  5. फिर Submit बटन पर क्लिक करें।

  6. आपकी CTET City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।

CTET क्या है और किसके लिए होती है?

Central Teacher Eligibility Test (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक पात्रता हासिल करना चाहते हैं। CTET का आयोजन CBSE कराता है। पेपर-I कक्षा 1 से 5 और पेपर-II कक्षा 6 से 8 के लिए होते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 21, 2026, 16:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News