UP Scholarship 2025-26: यूपी में Post-Matric स्कॉलरशिप के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन?

Last Updated: Aug 21, 2026, 16:39 IST

यूपी स्कॉलरशिप 2025-26: एलिजिबल छात्रों के लिए UP Post-Matric Scholarship 2025-26 का पोर्टल 1 सितंबर 2026 को दोबारा खोला जाएगा। साथ ही, इन छात्रों की स्कॉलशिप की राशि 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 के बीच PFMS के माध्यम से बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

UP Scholarship 2025-26: यूपी में Post-Matric स्कॉलरशिप के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन?
UP Scholarship 2025-26: यूपी में Post-Matric स्कॉलरशिप के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन?

UP Post-Matric Scholarship Portal Reopening: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के उन लाखों छात्रों को एक बड़ा अवसर दिया है, जो किसी तकनीकी समस्या या शैक्षणिक सेशन में देरी के कारण पोस्ट-मैट्रिक (Post-Matric) स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया है, जिससे राज्य के लगभग 3.16 लाख छात्र आसानी से इस स्कॉलरशिप का आंनद ले सकें। 

उत्तर प्रदेश में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के दौरान पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल छात्र, जो तकनीकी समस्याओं जैसे सर्वर एरर, रिजल्ट में देरी या बायोमेट्रिक/आधार सीडिंग आदी समस्याओं के कारण अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाएं थे, वे अब 1 सितंबर, 2026 को दोबारा खुलने वाले ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।

Post-Matric Scholarship: सभी कैटेगरियो के छात्रों के लिए नया मौका

समाज कल्याण विभाग द्वारा यह नया मौका सभी कैटेगरी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य और अल्पसंख्यक आदि छात्रों को लाभ पहुंचाएगा।

तकनीकी समस्याओं के कारण छूटे छात्रों को मिली बड़ी राहत

पिछले रजिस्ट्रेशन स्टेप के दौरान कई कॉलेजों में सिलेब्स के एग्जाम रिजल्ट देर से जारी हुए थे और कई छात्र पोर्टल पर तकनीकी गड़बड़ियों जैसे एनपीसीआई मैपिंग, आधार प्रमाणीकरण आदि के कारण फॉर्म फाइनल सबमिट नहीं कर पाए थे।

छात्रों के भविष्य और उनकी पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल को दोबारा एक्टिव करने का आदेश दिया है। इस स्कॉलरशिप के पोर्टल को दोबारा खोलने का बोर्ड और विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी एलिजिबल छात्र आर्थिक तंगी के कारण हायर एजुकेशन को प्राप्त करने से रह न जाएं। 

UP पोस्ट- मैट्रीक स्कॉलरशिप 2025-26 से जुड़ी डिटेल्स 

छात्र पहली UP द्वारा शुरू की गई स्कॉलरशिप में पहले हिस्सा नहीं ले पाएं थे, अब वह इस पोस्ट- मैट्रीक स्कॉलरशिप में हिस्सा ले सकते हैं। UP पोस्ट-मैट्रीक स्कॉलरशिप 2025-26 से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

योजना का नाम

UP पोस्ट- मैट्रीक स्कॉलरशिप 2025-26 

संबंधित विभाग

समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश

कुल छात्र

लगभग 3.16 लाख 

पोर्टल खुलने की डेट 

1 सितंबर 2025

एलिजिबल कैटेगरी 

SC, ST, OBC, अल्पसंख्‍यक और सामान्य कैटेगरी 

रजिस्ट्रेशन का मोड 

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

scholarship.up.gov.in

UP Post-Matric Scholarship: स्कॉलरशिप से 3.16 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ

साल 2025-26 में तकनीकी कारणों से कुल 3,16,057 स्टूडेंट स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति से रह गए थे, जिनमें सरकारी कॉलेजों के 31,836, सहायता प्राप्त कॉलेजो के 37,795 और प्राइवेट कॉलेजो के 2,46,426 छात्र शामिल हैं।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से भुगतान में पारदर्शिता और उसकी निगरानी सुनिश्चित होगी।

यूपी पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025-26 की राशि कब-तक छात्रों को मिलेगी?

पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप में अप्लाई करने वाले एलिजिबल छात्रों को स्कॉलशिप की राशि 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 के बीच सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के माध्यम से डायरेक्ट उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

UP Post-Matric Scholarship के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स 

UP Post-Matric Scholarship के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इस बार अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल कर सकते हैं। 

1. समाज कल्याण विभाग के ऑफिशियल पोर्टल scholarship.up.gov.in पर विजिट करें। 

2. यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो 'Student' टैब में जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें। यदि पहले से रजिस्टरड हैं, तो अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें।

3. फिर, छात्र अपनी सभी शैक्षणिक जानकारी, बैंक खाते की डिटेल्स और अन्य इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को भरें।

4. फिल करने के बाद फॉर्म को अच्छे से जांचे। 

5. फिर, इस फॉर्म को सबमिट कर दें। 

6. सबमिट करने के बाद फॉर्म का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

UP Scholarship 2025-26: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां 

  • बैंक खाता आधार से लिंक रखें: छात्रों की स्कॉलरशिप की राशि सीधे उनके बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक चालू हो और उसमें NPCI / Aadhar Seeding पूरी हो।
  • कॉलेज में जमा करें हार्ड कॉपी: ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी और सभी डॉक्यूमेंट्स को अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी में वेरिफिकेशन करवाकर जमा करें।
  • डॉक्यूमेंट्स में नाम की जांच करें: छात्रों को अपने सभी डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट और बैंक पासबुक में नाम और जन्मतिथि को अच्छे से चेक कर लें। 

यहां भी पढ़े: MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment Result जारी: mcc.nic.in से देखें एमबीबीएस और बीडीएस अलॉटमेंट स्टेटस, PDF करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 21, 2026, 16:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News