IGKV Paper Leak 2026: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एग्जाम से 2 घंटे पहले व्हाट्सएप पर हुआ पेपर लीक, एंटोमोलॉजी का Exam Cancelled
IGKV Exam Cancelled: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर दूसरे साल के एग्जाम से 2 घंटे पहले व्हाट्सएप पर पेपर लीक हो गया है। इससे जुड़ी सभी जानकारी को हासिल करने के लिए छात्र यहां पढ़ें।
IGKV Paper Leak 2026, Update: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्वविद्यालय का एग्जाम शुरू होने से ठीक 2 घंटे पहले एंटोमोलॉजी (Entomology) सब्जेक्ट का क्वश्न पेपर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी WhatsApp पर लीक हो गया है।
क्वश्न पेपर के एग्जाम से पहले ही अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल होने के बारे में जानते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में अपना कदम उठाया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस एग्जाम को रद्द यानी Cancelled कर दिया है।
WhatsApp पर वायरल हुआ Question Paper, 5 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन
पेपर लीक की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के Vice Chancellor और एग्जाम विभाग द्वारा Emergency कदम उठाए गए। इस पेपर के लिक होने पर प्राथमिक लेवल पर लीक के बारे में पुष्टि होने के बाद एंटोमोलॉजी एग्जाम को तुरंक कैंसिल करने का आदेश जारी किया गया।
इस मामले में पेपर लीक करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति (5-Member Committee) का एक गुर्प बनाया है। यह समिति क्वश्न पेपर को तैयार किए जाने से लेकर इसके व्हाट्सएप पर पहुंचने तक के पूरे प्रोसेस को कारवाई कि जाएगी। साथ ही, उनके खिलाफ अच्छे से कार्रवाई की जाएगी।
IGKV पेपर लीक मामला 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
| इवेंट | डिटेल्स |
| विश्वविद्यालय का नाम | इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर |
| रद्द हुआ एग्जाम | एंटोमोलॉजी |
| लीक का मोड | व्हाट्सएप |
| प्रशासनिक कदम | एग्जाम रद्द और नई डेट जल्द घोषित होगी |
| जांच टीम | 5 सदस्यीय विशेष समिति |
| ऑफिशियल पोर्टल |
छात्रों के लिए आगे की प्रक्रिया और जरूरी निर्देश
- नई एग्जाम डेट का इंतजार करें: विश्वविद्यालय जल्द ही एंटोमोलॉजी एग्जाम के लिए नई डेट (Revised Exam Schedule) जारी करेगा।
- ऑफिशियल नोटिस: एग्जाम की नई डेट के लिए किसी भी सोशल मीडिया मैसेज पर भरोसा न करें, केवल विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट igkv.ac.in या अपने कॉलेज नोटिस बोर्ड के अपडेट्स देखें।
- सख्त सुरक्षा नियम: आने वाले एग्जाम में किसी भी प्रकार की धांधली या लीक रोकने के लिए एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा और गोपनीयता के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
छात्रों के लिए काम की सलाह और गाइडेंस
-
अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर ध्यान न देकर अपने अन्य सब्जेक्ट के एग्जाम और एंटोमोलॉजी के रिवीजन पर ध्यान दें।
-
साइबर अलर्ट: यदि आपके पास व्हाट्सएप पर किसी भी आने वाले एग्जाम का पेपर या लीक हुई चीजे आती है, तो उसे आगे फॉरवर्ड न करें। ऐसा करना कानूनी अपराध की कैटेगरी में आ सकता है। इसकी सूचना तुरंत अपने एग्जाम नियंत्रक को दें।
यहां भी पढ़े: Train Seat Rules: लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने का किसका हक है? जानिए भारतीय रेलवे का नियम
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.