UKSSSC Inter Level Vacancy 2026: जूनियर असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
UKSSSC Inter Level Vacancy 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार और क्लर्क सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और जिसकी अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार और क्लर्क सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत विज्ञापन संख्या 80/UKSSSC/2026 के अंतर्गत कुल 553 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 08 सितंबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार और क्लर्क सहित अन्य पदों के चयन में लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय), स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट (यदि लागू हो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं और टाइपिंग स्पीड का होना अनिवार्य है।
UKSSSC Inter Level Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार और क्लर्क सहित अन्य पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
| उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार और क्लर्क सहित अन्य पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
UKSSSC Inter Level Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार और क्लर्क सहित अन्य पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
| पद का नाम | उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार और क्लर्क सहित अन्य पद |
| विज्ञापन संख्या | 80/UKSSSC/2026 |
| रिक्त पदों की संख्या | 553 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 08 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 08 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07 अक्टूबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय), स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट (यदि लागू हो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sssc.uk.gov.in |
UKSSSC Inter Level Vacancy 2026 Eligibility Criteria
उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार और क्लर्क सहित अन्य पदों पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं और टाइपिंग स्पीड का होना अनिवार्य है। इसके लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइट 150 से 300 रुपये के बीच रखी गई है।
UKSSSC Inter Level Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार और क्लर्क सहित अन्य पदों पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए "पदनाम-कनिष्ठ सहायक/कंप्यूटर सहायक/निबंधक लिपिक व अन्य पदों की सीधी भर्ती के विज्ञापन के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने हेतु क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।
-
यदि आपने पहले UKSSSC पोर्टल पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर रखा है, तो अपने लॉगिन क्रेडेंशियलदर्ज करके आगे बढ़ें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.