UP Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

Last Updated: Sep 9, 2026, 13:06 IST

UP Assistant Professor Recruitment 2026: यूपीईएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और जिसकी अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

UP Assistant Professor Recruitment 2026
UP Assistant Professor Recruitment 2026

UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के  कुल 1936 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 08 सितंबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों के चयन में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य है। 

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक  

क्लिक करें 

UP Assistant Professor Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अनुमानित सैलरी लेवल-10 के अनुसार प्रतिमाह 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये के बीच दी जाती है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

विभाग का नाम 

शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश 

पद का नाम 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन संख्या 

04/2026

रिक्त पदों की संख्या 

1936

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

08 सितंबर 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

08 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

07 अक्टूबर 2026

वेतनमान 

लेवल-10 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.upessc.up.gov.in

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026 Eligibility Criteria

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर की डिग्री व एनईटी/एसएलईटी/एसईटी या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइट 1000 से 2000 रुपये के बीच रखी गई है। 

UP Assistant Professor Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले  यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए One Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • Advertisement No. 04/2026 (Assistant Professor Recruitment) के सामने दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें।

  • आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  •  आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 9, 2026, 13:06 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News